{"_id":"684566848577eec5450a0c36","slug":"video-video-aathhanaka-khata-sa-aamathana-bugdhha-sakata-ha-kasana-japaesa-rathara-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आधुनिक खेती से आमदनी बढ़ा सकते हैं किसान: जेपीएस राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आधुनिक खेती से आमदनी बढ़ा सकते हैं किसान: जेपीएस राठौर
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने क्षेत्र के बेहटा कलां गांव में किसानों से संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों से आधुनिक खेती को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसान वैज्ञानिक तकनीकों और सरकार की योजनाओं का सही तरीके से उपयोग करें तो वे अपनी आमदनी को दुगुना कर सकते हैं।
मंत्री राठौर ने कहा कि 29 मई से 12 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान में कृषि विभाग के साथ साथ उद्यान विभाग और सहकारिता विभाग की सक्रिय भागीदारी है। इसका उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक, उन्नत बीजों की किस्मों, और आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की स्थिति सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आज किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके अपना रहे हैं। जिससे उन्हें अधिक पैदावार और बेहतर लाभ मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार की कई योजनाएं जैसे कि बीज वितरण, यंत्र अनुदान, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों को सहायता, किसानों के जीवन को बेहतर बना रही हैं। किसानों को चाहिए कि वे जागरूक बनें और इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 10 लाभार्थी किसानों को कृषि किट वितरित की और एक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी भी सौंपी।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह पप्पू लोहिया, अनंत विजय सिंह, रमेश प्रजापति, बच्चा पांडेय, अमरेंद्र सिंह, राहुल त्रिवेदी, राजेश निर्मल सहित बड़ी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।