Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shravasti News
›
VIDEO: श्रावस्ती: शिक्षक पति पर पत्नी व परिचित संग मिल मारपीट का आरोप, पुत्रियों संग थाने पहुंची पीड़िता ने की शिकायत
{"_id":"6845667d49b1928bc60249ae","slug":"video-video-sharavasata-shakashhaka-pata-para-patana-va-paracata-saga-mal-marapata-ka-aarapa-pataraya-saga-thana-pahaca-paugdhata-na-ka-shakayata-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रावस्ती: शिक्षक पति पर पत्नी व परिचित संग मिल मारपीट का आरोप, पुत्रियों संग थाने पहुंची पीड़िता ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रावस्ती: शिक्षक पति पर पत्नी व परिचित संग मिल मारपीट का आरोप, पुत्रियों संग थाने पहुंची पीड़िता ने की शिकायत
गोंडा के मनिकापुर क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया निवासी एक महिला ने रविवार हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को तहरीर दी है। इसमें शिकायत कर्ता ने प्राथमिक विद्यालय मोंगला के प्रधान शिक्षक को अपना पति बताते हुए उन पर अपनी पत्नी व परिचित के साथ मिल कर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बंजरिया निवासी रंजना मिश्रा पुत्री दिनेश चंद्र उपाध्याय ने कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2003 में गोंडा के वजीरगंज क्षेत्र के ठोटलापुर निवासी राघवेंद्र प्रताप मिश्रा पुत्र राम मिलन मिश्रा से हुई थी। मौजूदा समय राघवेंद्र प्रताप मल्हीपुर के प्राथमिक विद्यालय मोगला में प्रधानाध्यापक है।
पीड़िता के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वर्ष 2010 से पति के साथ मतभेद के बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय से पीड़िता को 3000 रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण का आदेश मिला। इसी बीच राघवेंद्र ने चोरी छिपे बहराइच के बक्शीपुरा में घर बनाकर रहने लगा। पीड़िता को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी वहीं रहने लगी। इसके बाद राघवेंद्र प्रताप अचरौरा शाहपुर और वर्तमान में हरदत्त नगर गिरंट के नई बस्ती गौसपुर में दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा।
रविवार को जब पीडि़ता बच्चों के साथ राघवेंद्र के घर पहुंचीं, तो वहां पहले से मौजूद राघवेंद्र प्रताप, उनकी दूसरी पत्नी सुनीता व एक अन्य पप्पू यादव पुत्र शंभू यादव ने पीड़िता से अभद्रता करते हुए डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता को बचाने का प्रयास कर रही पुत्री अर्पिता उर्फ कली, आकृति व पुत्र अर्पित मिश्रा को भी मारा पीटा गया।
इस दौरान पीड़िता व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। ऐसे में पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह का कहना है कि महिला व उसके बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।