{"_id":"6af42156cd90225f700686ca","slug":"video-rush-on-trains-during-bhai-dooj-in-pilibhit-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: भाई दूज पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, कई यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: भाई दूज पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, कई यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ा सफर
Mukesh Kumar
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:33 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में भाई दूज के पर्व पर बुधवार को ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। बरेली-शाहजहांपुर रूट पर संचालित पैसेंजर ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरकर रवाना हुईं। वहीं पीलीभीत से बरेली, टनकपुर, खटीमा और शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेनों के इंतजार में बड़ी संख्या में यात्री जंक्शन पर जमा रहे। भीड़ के चलते यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनों में बैठने की जगह नहीं मिलने से यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद स्टेशन पर व्यवस्थाएं नाकाफी नजर आईं। प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सहूलियत देने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखे। इससे महिला यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।