{"_id":"6906f2499de2119f3d089e02","slug":"video-tiger-attacks-gypsy-during-jungle-safari-video-goes-viral-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंगल सफारी के दौरान जिप्सी पर बाघ ने मारा झपट्टा, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल सफारी के दौरान जिप्सी पर बाघ ने मारा झपट्टा, देखें वीडियो
जंगल सफारी के दौरान वाहन पर बाघ के झपट्टा मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो पीलीभीत टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है। जिप्सी चालक, वाहन में सवार बच्चों और और सैलानियों को लेकर बाघ के एकदम नजदीक पहुंच गया था। गनीमत रही कि कोई सैलानी घायल नहीं हुआ। बाघ के झपटने के वायरल वीडियो में एक वाहन में कुछ बच्चे और युवक सवार देखे जा रहे हैं। जंगल में जिप्सी चालक बाघ होने की बात कहकर रोकता है। सैलानियों को बाघ दिखाने के लिए सफारी का चालक वाहन को पीछे लेकर आता है। इसी समय बाघ झाड़ियों से निकलकर वाहन पर झपट्टा मार देता है, लेकिन चालक सूझबूझ से जिप्सी को आगे की ओर भगा देता है। इससे बड़ा हादसा होने से टल जाता है। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।