बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   VIDEO : Seven year old trucks will not be allowed to transport ash in Sonbhadra District Magistrate held a meeting with power project officials

VIDEO : सोनभद्र में राख परिवहन में सात साल पुराने ट्रक नहीं चलेंगे, पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक

Nitish Pandey नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 26 Oct 2024 10:54 PM IST
VIDEO : Seven year old trucks will not be allowed to transport ash in Sonbhadra District Magistrate held a meeting with power project officials
शक्तिनगर राख परिवहन में अब सात साल पुराने ट्रक-ट्रेलरों पर पाबंदी लगा दी गई है। शनिवार को डीएम-एसपी की मौजूदगी में पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। लोडिंग प्वाइंट्स पर ही सख्ती से ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए गए। इस फरमान के बाद परिवहनकर्ताओं में खलबली मच गई। ओवरलोड ट्रक-ट्रेलरों के चलते आए दिन लगने वाले जाम की समस्या पर गंभीर हुए डीएम व एसपी ने शनिवार को पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम बीएन सिंह ने कहा कि बैठक का सकारात्मक परिणाम जल्द दिखेगा। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों को लेकर दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। इसके बावजूद यह सिलसिला नहीं थमा तो पुलिस व एआरटीओ अपना काम करेगी। डीएम ने कहा कि पावर प्रोजेक्टों के निर्बाध परिचालन व विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाने के साथ कई निर्णय लिया गया है। इसके जरिए सभी पक्षों के हितों का ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाथीनाला व रेणुकूट के समीप उन स्थानों को चिन्हित किया है, जहां दुर्घटनाएं व वाहन खराब होते हैं। खराब वाहनों को सड़क से हटाने के लिए रिकवरी वैन की व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पावर प्रोजेक्ट के अफसरों को निर्देश दिया गया है कि राख बांध के लोडिंग प्वाइंट्स से ट्रक-ट्रेलर ओवरलोड नहीं निकलने चाहिए। इसी तरह सीमित संख्या में राख लोड वाहनों को निकालने की व्यवस्था व सड़क पर बेवजह वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाने के साथ लोडिंग परिसर में वाहनों की पार्किंग करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सुचारू आवाजाही के मुद्दे पर हर माह बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : खली ने विज के साथ ली चाय की चुस्कियां, अंबाला में टी प्वाइंट पर पहुंचे

26 Oct 2024

VIDEO : सीएम सुक्खू ने डोडरा क्वार में की ये बड़ी घोषणाएं, भाजपा पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

26 Oct 2024

VIDEO : मनबढ़ युवकों ने युवती के गले में मारा चाकू, हालत गंभीर- आरोपी फरार

26 Oct 2024

VIDEO : इस साल नहीं मिलेगी दिल्ली को जाम से निजात, पेड़ बन रहे अड़चन

26 Oct 2024

VIDEO : फरीदाबाद में सोने चांदी के बढ़ते दामों के चलते सर्राफा बाजार में उत्साह नहीं, कम संख्या में पहुंच रहे लोग

26 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम के सदर बाजार में शॉपिंग करने आए तो यहां करे वाहनों को पार्क

26 Oct 2024

VIDEO : सहारनपुर में किसान पंचायत में पहुंचे सरदार वीएम सिंह,बोले-500 रुपये क्विंटल घोषित किया जाए गन्ना मूल्य

26 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : उत्तरकाशी में धारा 163 के उल्लंघन पर तीन लोग गिरफ्तार

26 Oct 2024

VIDEO : मसूरी एमपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव न कराए जाने को लेकर छात्रों में आक्रोश

26 Oct 2024

VIDEO : दिल्ली में आज से बिगड़ेगी हवा की सेहत, AQI हो सकता है 300 पार

26 Oct 2024

VIDEO : निराश्रित गोवंश सड़कों पर ना घूमें, इसके लिए किया जा रहा प्रयास: प्रेमचंद अग्रवाल

26 Oct 2024

VIDEO : दिल्ली में आयोजित हुआ स्पाइनल कोर समिति का सम्मेलन

26 Oct 2024

VIDEO : देवप्रयाग रघुनाथ कीर्ति परिसर में उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं का रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ

26 Oct 2024

Damoh News: बिजली न मिलने से गुस्साए किसानों ने बिजली सब स्टेशन में लगा दिया ताला, चार घंटे तक की नारेबाजी

26 Oct 2024

VIDEO : कैथल में भीड़ के चलते मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों का आवागमन किया बंद

26 Oct 2024

VIDEO : हिसार में हरियाणा रोडवेज की ब्रेक फेल

26 Oct 2024

VIDEO : 24 घंटे के अंदर चौथी कार्रवाई, 30 क्विंटल नकली खोवा और मिठाई बरामद; पांच हिरासत में

26 Oct 2024

VIDEO : झांसी में नौ माह बाद हुई नगर निगम की बैठक में पार्षदों का हंगामा

26 Oct 2024

VIDEO : बदायूं में जांच कमेटी के सामने अलापुर नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों ने सभासदों को पीटा

26 Oct 2024

VIDEO : Balrampur: पीएम शहरी आवास योजना में फर्जीवाड़ा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, सात गिरफ्तार किए गए

26 Oct 2024

VIDEO : राजधानी के बाजारों में दिवाली और त्योहारों के चलते आवक बढ़ी

26 Oct 2024

VIDEO : नोएडा में कराटे चैंपियनशिप सब जूनियर सिलेक्शन में जुटे जिले भर के खिलाड़ी

26 Oct 2024

VIDEO : बलिया पुलिस को मिली कामयाबी, दो ट्रकों से 48 गोवंश पक़ड़े

26 Oct 2024

VIDEO : दिल्ली में प्रदूषण के कारण स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटी बंद

26 Oct 2024

VIDEO : पूरनपुर के राहुलनगर में आठवें दिन भी जारी रही कटान पीड़ितों की भूख हड़ताल

26 Oct 2024

VIDEO : झांसी में निगम की बैठक में पार्षदों का हंगामा

26 Oct 2024

VIDEO : रोहिणी जेल में बंद गैंगस्टर अब नहीं कर पाएंगे मोबाइल का इस्तेमाल

26 Oct 2024

VIDEO : यमुनानगर में हंगामा, बाबा साहेब की प्रतिमा हटाने पर विवाद

26 Oct 2024

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया वक्फ संशोधन बिल का समर्थन, कहा- सनातन बोर्ड भी बने

26 Oct 2024

VIDEO : हरिद्वार रामघाट पर चलाया गया गंगा स्वच्छता अभियान

26 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed