सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Strong strategists of parties in Uttar Pradesh elections

उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टियों के मजबूत खिलाड़ी, चुनावी समर के ये हैं रणनीतिकार

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Published by: प्रतीक्षा पांडेय Updated Wed, 19 Jan 2022 08:03 PM IST
Strong strategists of parties in Uttar Pradesh elections

कहते हैं कि हर दल के पीछे कुछ ऐसे चेहरे होते है जो पर्दे के पीछे तो होते हैं लेकिन वही पार्टी और दल के रणनीतिकार होते हैं। लगभग सभी दल में इस तरह के चेहरे पर्दे के पीछे से अपना काम करते हैं और एक धुन के साथ कि वह एक सिपाही है और उन्हें अपने दल के लिए सिर्फ जीत के साथ काम करना है। चुनावी समर है और सभी राजनीतिक दल कमर कस के तैयार हैं लगभग हर चुनाव में सभी दल अपने कुछ रणनीतिकार के साथ आगे बढ़ते हैं फिर चाहे भाजपा हो, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या फिर बसपा। यूपी चुनाव के रण में सभी प्रमुख दलों के ऐसे ही सिपहलालार हैं जो पार्टी के रिपोट कंट्रोल की तरह हैं और पार्टी इन्हीं की रणनीति पर चुनावी फैसले कर रही है। आइये आपको बताते हैं कि वो कौन से नाम हैं जो हैं तो पर्दे के पीछे पर पार्टी के लिए अगुआ की तरह काम कर रहे हैं।

 

 सबसे पहले बात करेंगे भाजपा की भाजपा के कई ऐसे चेहरे हैं जो अपने पार्टी के सिपाही हैं लेकिन फिर भी पर्दे के पीछे से पार्टी को मजबूत करने का काम करने वाले हैं। धर्मेंद्र प्रधान यूपी के चुनाव प्रभारी  हैं इससे पहले महाराष्ट्र बिहार में भी भाजपा के चुनाव प्रभारी रह चुके हैं। चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा नेताओं सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ तालमेल बिठाने में धर्मेंद्र प्रधान की भूमिका एवं रही है।

 इस फेहरिस्त में दूसरा नाम आता है अनुराग ठाकुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री हैं और भाजपा ने उप चुनावी प्रभारी नियुक्त किया है। अनुराग ठाकुर युवाओं को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने पर और पार्टी के प्रचार प्रसार पर रणनीति तैयार करते रहे हैं।

 

 जैसा कि हमने बताया कि भाजपा में ऐसे कई नाम है जो पर्दे के पीछे से अपना काम करते हैं और इसी कड़ी में अगला नाम है सुनील बंसल का। सुनील बंसल 2013 में अमित शाह के साथ सह प्रभारी रह चुके हैं। 2017 विधानसभा चुनाव हो या 2019 में इनकी भूमिका हमेशा से अहम रही है। 100 दिन 100 काम की योजना तैयार करना या चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारना यह सब सुनील बंसल ने पार्टी के लिए किया है। 

 

भाजपा के चुनावी रणनीतिकार का नाम है अंकित सिंह चंदेल…सोशल मीडिया के प्रचार-प्रसार की कमान अंकित कई सालों करते रहें हैं। ‘सोच ईमानदार काम दमदार’ जैसे अभियान चलाने का श्रेय अंकित सिंह चंदेल को ही जाता है और विपक्षी दलों को गिरकर उनके खिलाफ मोर्चा खोलना भी अंकित सिंह चंदेल की रणनीति का एक हिस्सा है। 3 लाख से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रचार प्रसार कर पार्टी को मजबूत करने का पूरा श्रेय अंकित सिंह चंदेल को ही जाता है।


अब बात करते हैं कांग्रेस की…कांग्रेस के भीतर भी कई चाणक्य हैं जिनमें सबसे पहले नाम आता है सचिन नायक का …सतिन नायक ने  यूथ कांग्रेस को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कांग्रेस के रणनीतिकारों में दूसरा नाम है धीरज गुर्जर का…त्वरित मुद्दों पर सत्ता धारी दल को घेरने और राहुल, प्रियंका को सक्रियता से शामिल कराने का काम हमेशा से धीरज ही करते रहें हैं। 

 

अगली पार्टी है समाजवादी पार्टी…सपा से राजेन्द्र चौधरी ऐसा नाम हैं जो पार्टी के साथ सालों से जुड़े हैं और पार्टी के बड़े सिपहसालार हैं। माना जाता है कि परछाई की तरह सपा और अखिलेश यादव के साथ ये रहते हैं और नीतिगत फैसलों में हमेशा काम करते हैं। सपा के ही उदयवीर सिंह सियासी गणित बैठाकर सपा को मजबूत करते रहें हैं। सुनील सिंह यादव साजन भी अखिलेश यादव के लिए दाहिने हाथ की तरह काम करते हैं। 

 

इधर बहुजन समाज पार्टी में भी कुछ ऐसे नाम हैं जो पार्टी के सलाहकार और रणनीतिकार दोनों ही है इनमें मेवा लाल गौतम,आरएल मित्तल,कपिल मिश्रा ये बसपा के वो संतंभ हैं जो परदे के पीछे से कताम करते रहें हैं और पार्टी को मजबूत करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मध्य प्रदेश: रतलाम के सुराना गांव में हिंदू परिवारों ने दी गांव छोड़ने की धमकी

19 Jan 2022

इस कारण अपर्णा यादव ने परिवार के खिलाफ की बगावत, जानिए क्या है समीकरण

19 Jan 2022

वीडियो: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन

19 Jan 2022

कौन हैं मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव, जानिए उनके बारे में सबकुछ

19 Jan 2022

वायरल वीडियो: कपिल मिश्रा का तौकीर रजा खान पर निशाना, देखें वीडियो

19 Jan 2022
विज्ञापन

इमरान मसूद का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, इमरान मसूद का वीडियो में झलका दर्द

18 Jan 2022

करनाल में आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रदर्शन, सीएम आवास का घेराव करने पहुंची समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

18 Jan 2022
विज्ञापन

वायरल वीडियो: उज्जैन में प्रिंसिपल और प्रोफेसर में चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

18 Jan 2022

वायरल वीडियो: मुस्लिम लड़के के साथ हिन्दू लड़की को लोगों ने ट्रेन में पकड़ा और फिर जो हुआ..

18 Jan 2022

उज्जैन: चाइनीज मांझा बेचने वालों के घरों पर चला बुलडोजर, सीएम शिवराज के आदेश पर कार्रवाई

18 Jan 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: अमरोहा में चेकिंग के दौरान तीन कारों से पकड़ी 15 लाख की नकदी

18 Jan 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: 'सत्ता के संग्राम' में क्या हैं बुलंदशहर के राजनीतिक समीकरण

18 Jan 2022

पटियाला: स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने मारा छापा,1 लाख से ज्यादा मिल्क पाउडर के डिब्बे बरामद किए

18 Jan 2022

पलवल: खुद को विधवा बताकर, महिला ने हड़प लिए दो-दो प्लॉट

18 Jan 2022

मथुरा में भाजपा को झटका: टिकट ना मिलने पर फूट-फूट कर रोए बीजेपी नेता एसके शर्मा

18 Jan 2022

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली को दहलाने की साजिश, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने किया सतर्क

18 Jan 2022

संबित पात्रा: यूपी में हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों के साथ सपा-कांग्रेस चुनाव लड़ रही है

18 Jan 2022

वायरल वीडियो: सीएम शिवराज को रात में अचानक बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर देख हैरान हुए लोग

18 Jan 2022

हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर का कहर, 6 महीने बाद एक ही दिन में 12 मौत, नए मामले 9204

18 Jan 2022

पानीपत: ममता हुई शर्मसार, नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंका

18 Jan 2022

कमलनाथ रिटर्न्स: 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री के रिटर्न का वीडियो वायरल, भाजपा ने उठाए सवाल

18 Jan 2022

चुनाव से पहले भोजपुरी गीतों से एक दूसरे पर हमला, रवि किशन के 'यूपी में सब बा' गीत के बाद नेहा सिंह राठौर का गाना

18 Jan 2022

पंजाब चुनाव 2022: भगवंत मान होंगे आप के सीएम उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया एलान

18 Jan 2022

यूपी चुनाव 2022: भाजपा से राज्यमंत्री के टिकट के विरोध में भाजयुमो जिलामंत्री पानी की टंकी पर चढ़ा

17 Jan 2022

'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारे पर वीडी शर्मा का जवाब, 'लड़ने की बात मत करो'

17 Jan 2022

नीरज बवाना गैंग के नाम पर अमेरिका से मांगी गई 25 लाख की रंगदारी समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

17 Jan 2022

कार्रवाई: इंदौर में दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण को प्रशासन की टीम ने किया ध्वस्त, देखें वीडियो

17 Jan 2022

वीडियो: 40 किमी का सफर, तीन ग्लेशियर पार कर किशोरों को वैक्सीन लगाने पैदल पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी

17 Jan 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: राकेश टिकैत, 'गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ की हो जीत'

17 Jan 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: 'सत्ता के संग्राम' में क्या हैं अलीगढ़ के राजनीतिक समीकरण

17 Jan 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed