Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
VIDEO : स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, कहा- मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराएं
{"_id":"6761639fc97fc0c2a60af060","slug":"video-savasathaya-matara-thhana-saha-na-samathayaka-savasathaya-kathara-ka-oucaka-narakashhanae-kaya-kaha-maraja-ka-bhatara-savathha-mahaya-karae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, कहा- मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, कहा- मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराएं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिसर में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।
निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए। इसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य से संबंधित बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग की। उन्होंने चिकित्सकों की कमी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण आदि से संबंधित समस्याओं को रखा। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनिल शाही, ललित लटवाल, विनोद भट्ट, धीरेंद्र मठपाल, ममता भट्ट, संजू मठपाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।