{"_id":"67a3579c9cfbd19af10a8579","slug":"video-janalva-hamal-ka-aarapa-ka-ramapara-sa-kaya-garafatara-utatarayanae-mal-ka-tharana-haii-tha-marapata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जानलेवा हमले के आरोपी को रामपुर से किया गिरफ्तार, उत्तरायणी मेले के दौरान हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जानलेवा हमले के आरोपी को रामपुर से किया गिरफ्तार, उत्तरायणी मेले के दौरान हुई थी मारपीट
बागेश्वर जिले के कपकोट में उत्तरायणी मेले की रात को तीन युवकों के साथ हुए जानलेवा हमले की घटना के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कपकोट पुलिस ने उसे रामपुर, उत्तर प्रदेश से पकड़ा। मामले में एक आरोपी और एक नाबालिग को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। बुधवार को एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विगत 17 जनवरी को वार्ड नंबर चार निवासी उमेश चंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर उनके पुत्र और उनके दोस्तों के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। 16 जनवरी की रात हुई इस घटना में योगश के अलावा सुंदर सिंह कोरंगा और पंकज घटियाल घायल हो गए थे। घटना के समय युवक स्विफ्ट कार संख्या यूके04 एएच 6574 से मेला देखने जा रहे थे। आरोपियों ने जाजर पेट्रोल पंप के समीप उनके साथ लोहे के रॉड और चाकू से जानलेवा हमला किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 109/351(2)/352 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु मेहता निवासी हरसीला को गिरफ्तार किया और एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो मारपीट में प्रदीप गढि़या (20) निवासी हरसीला की संलिप्तता भी मिली थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद एसआई संजय धौनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी प्रदीप को रामपुर से गिरफ्तार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।