{"_id":"69d8e3b4e3909e43e20f9a9c","slug":"video-sangharsh-vahini-demanded-improvement-in-the-health-services-of-the-district-hospital-in-bageshwar-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में संघर्ष वाहिनी ने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में संघर्ष वाहिनी ने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग की
गायत्री जोशी
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:19 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में संघर्ष वाहिनी ने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग तेज कर दी है। वाहिनी के पदाधिकारियों ने सीएमएस के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा। जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में वाहिनी के सदस्य सीएमएस डॉ. तपन शर्मा से मिले। उन्हें 15 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन सौंपते हुए जिला अस्पताल में दो फिजिशियन और एक निश्चेतक की तत्काल तैनाती करवाने की मांग की। अस्पताल की छत पर 18 करोड़ करोड़ की लागत से बने बच्चा वार्ड का संचालन शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रत्येक वार्ड में बेड के साथ स्टूल रखने, बाहर से दवाइयां लिखने पर रोक लगाने, अस्पताल के बंद शौचालयों को तत्काल खुलवाने, मरीजों के लिए वेटिंग बैंच की उचित व्यवस्था करने, रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पद भरने की मांग की। वाहिनी ने समय पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की लगातार आ रही खबरों पर रोष जताया। कहा कि आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त होना चाहिए। सदस्यों ने दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए अलग पर्ची काउंटर बनवाने, वार्ड में खराब पड़े बेड बदलवाने आदि की भी मांग की। सीएमएस डॉ. शर्मा ने बताया कि समस्याओं के निदान के लिए कार्य किया जा रहा है। रिक्त पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।