Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Adibadri Dham: Three-Day 'Nautha Kauthig Lathmar Fair' Concludes with a Symbolic Battle of Sticks and Batons
{"_id":"6a0b380192f42ea1e40619ed","slug":"video-adibadri-dham-three-day-nautha-kauthig-lathmar-fair-concludes-with-a-symbolic-battle-of-sticks-and-batons-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"आदिबदरी धाम: तीन दिवसीय 'नौठा कौथीग लट्ठमार मेला' लाठी-डंडों के प्रतीकात्मक युद्ध के साथ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिबदरी धाम: तीन दिवसीय 'नौठा कौथीग लट्ठमार मेला' लाठी-डंडों के प्रतीकात्मक युद्ध के साथ संपन्न
तीन दिवसीय 'नौठा कौथीग लट्ठमार मेला' लाठी-डंडों के प्रतीकात्मक युद्ध के साथ संपन्न। मेले के अंतिम दिन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मेला कमेटी के प्रयासों को सराहते हुए विधायक निधि से ₹2 लाख और मुख्यमंत्री द्वारा सुरक्षा दीवार के लिए ₹1 करोड़ स्वीकृत होने की जानकारी दी।
मेले का मुख्य आकर्षण विवेक नौटियाल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने 'नंदा स्तुति' और कई लोकगीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दोपहर में परंपरा के अनुसार खेती के मालगुजार दिनेश पंवार के नेतृत्व में देव डोली और दल मंदिर पहुंचे, जहां उनका स्वागत कर तलवार भेंट की गई। लट्ठमार योद्धाओं ने प्रतीकात्मक युद्ध के बाद गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। महिलाओं ने शिव खली में चौंफुला और झुमैलो नृत्य किया। अनुकूल मौसम के चलते मेले में भारी भीड़ उमड़ी और व्यापारियों ने अच्छा कारोबार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।