{"_id":"698dcbaa5e10c45ee808c79b","slug":"video-chamoli-trumpet-of-change-of-power-in-2027-ukds-huge-rally-in-pokhari-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: 2027 में सत्ता परिवर्तन का बिगुल, यूकेडी की पोखरी में विशाल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: 2027 में सत्ता परिवर्तन का बिगुल, यूकेडी की पोखरी में विशाल रैली
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार को पोखरी में विशाल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का नारा बुलंद किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता डामर से टावर कॉलोनी होते हुए बस स्टैंड गोल मार्केट तक जुलूस के रूप में निकले। रैली बाद में जनसभा में तब्दील हो गई, जहां वक्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए यूकेडी को विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि 26 वर्ष पूर्व उत्तराखंड राज्य के गठन में यूकेडी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, लेकिन राज्य बनने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से सत्ता में रहकर प्रदेश की मूल भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मूल निवास, जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दों को दरकिनार कर दिया गया है और नीतियां केंद्र से थोप दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश की दिशा और दशा बदलनी है तो 2027 में भाजपा और कांग्रेस को सत्ता से हटाकर यूकेडी को मौका देना होगा।
पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित और परेशान हैं, पहाड़ों में खेती-बाड़ी चौपट हो चुकी है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सत्ता परिवर्तन आवश्यक है।
युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की बोली-भाषा और संस्कृति संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और उन्हें केवल मनरेगा तक सीमित कर दिया गया है। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग दोहराते हुए कहा कि इसके लिए आगामी चुनाव में यूकेडी को सत्ता में लाना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।