Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Pokhri: For the first time since independence, a vehicle reaches Kand-e-Chandrashila village; villagers celebrate in jubilation.
{"_id":"69c54f3f399bda81df02ba66","slug":"video-pokhri-for-the-first-time-since-independence-a-vehicle-reaches-kand-e-chandrashila-village-villagers-celebrate-in-jubilation-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pokhri: आजादी के बाद पहली बार काणड ई चंद्रशिला गांव तक पहुंचा वाहन, जश्न में झूमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pokhri: आजादी के बाद पहली बार काणड ई चंद्रशिला गांव तक पहुंचा वाहन, जश्न में झूमे ग्रामीण
पोखरी। विकास खंड के अंतर्गत काणड ई चंद्रशिला ग्राम पंचायत में आजादी के 79 वर्ष बाद पहली बार सवारी वाहन पहुंचने पर पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया। जैसे ही मैक्स, ब्रेजा सहित अन्य वाहन गांव तक पहुंचे, महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित चानदनीखाल–रडुवा–काणड ई–रैसू मोटर मार्ग का निर्माण कार्य इन दिनों प्रगति पर है। सड़क काणड ई चंद्रशिला तक पहुंचते ही पहली बार वाहनों की आवाजाही संभव हो सकी, जिससे वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न होने के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजार जाने या तहसील कार्यों हेतु पोखरी पहुंचने के लिए लगभग एक किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती थी। सामान पीठ पर ढोकर घर तक लाना उनकी मजबूरी थी। स्थिति तब और विकट हो जाती थी, जब बीमार बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चारपाई के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।