{"_id":"688a0b1ac2458fd6fd06d15b","slug":"video-doctors-got-angry-on-obscene-comments-on-social-media-in-lohaghat-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट: सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी पर भड़के चिकित्सक, ओपीडी का बहिष्कार कर चार घंटे बंद रखा कामकाज; मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट: सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी पर भड़के चिकित्सक, ओपीडी का बहिष्कार कर चार घंटे बंद रखा कामकाज; मरीज परेशान
सोशल मीडिया में उपजिला अस्पताल लोहाघाट और चिकित्सकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर चिकित्सक भड़क गए। आक्रोशित चिकित्सकों ने चार घंटे तक ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं सुचारु रहीं। मामला पुलिस थाने में जाने के बाद आरोपी युवक ने माफी मांगी, तब मामला शांत हुआ और ओपीडी शुरू हुई। बुधवार को उपजिला अस्पताल लोहाघाट के खुलते ही चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। एक युवक ने अपने चैनल के माध्यम से अस्पताल की व्यवस्थाओं और अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों पर अभद्र टिप्पणी कर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसे देखकर चिकित्सक भड़क गए और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी की सूचना पर सीएमओ डॉ. देवेश चौहान भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल के नेतृत्व में चिकित्सकों ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो बनाने वाले युवक हरीश कुमार निवासी दिगालीचौड़ और राहुल सिंह निवासी लोहाघाट के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दी गई है। करीब 12 बजे सभी चिकित्सक और स्टाफ काम पर लौटे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंडल ने बताया कि ओपीडी न होने पर लगातार इमरजेंसी के माध्यम से मरीजों को देखा। इस मौके पर डॉ. विराज राठी, डॉ. अरुण मिश्रा, डॉ. कृतिका सती, डॉ. प्रिया नगरकोटी, डॉ. रितु राठी, चीफ फार्मेसिस्ट मुकुल राय, किरन राय, एलडी जोशी, संदीप वमाज़्, उमेश जोशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।