{"_id":"687f2fe91ae7609c340896c6","slug":"video-young-rifleman-dies-of-heart-attack-in-army-camp-funeral-held-with-military-honours-srinagar-garhwal-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सैन्य सम्मान के साथ हुआ राइफलमैन का अंतिम संस्कार, आर्मी कैंप में हार्ट अटैक से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य सम्मान के साथ हुआ राइफलमैन का अंतिम संस्कार, आर्मी कैंप में हार्ट अटैक से हुई थी मौत
कोटद्वार के गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया में हार्ट अटैक से मौत हुई राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह श्रीनगर के अलकेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान और गमगीन माहौल में किया गया। इस दौरान परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पौड़ी जिले की तहसील श्रीनगर के गांव कटाखोली, पट्टी चलणस्यूं निवासी लोकेंद्र प्रताप (26) गढ़वाल राइफल्स की 21वीं बटालियन में आठ वर्ष पहले भर्ती हुए थे। इस समय वे जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और एक हफ्ते पहले प्रशिक्षण के लिए गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया आए हुए थे। रविवार रात वह भोजन कर सोए, सोमवार सुबह जब वे नहीं उठे तो साथी सैनिक कैंप में पहुंचे। वहां वह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।