{"_id":"67f10cb6e4298d5c1602e3e0","slug":"video-bhamatal-ma-edaema-ka-bthaka-ma-bl-vayapara-parashasana-ka-anathakha-ka-calta-naha-bna-paii-parakaga-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भीमताल में एडीएम की बैठक में बोले व्यापारी- प्रशासन की अनदेखी के चलते नहीं बन पाई पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भीमताल में एडीएम की बैठक में बोले व्यापारी- प्रशासन की अनदेखी के चलते नहीं बन पाई पार्किंग
भीमताल में सीएम घोषणा के छह साल बाद भी पार्किंग नहीं बनाए जाने पर व्यापारियों और पर्यटन कारोबारियों ने शुक्रवार को एडीएम विवेक राय की बैठक में नाराजगी जाहिर की। विकासखंड सभागार में एडीएम विवेक राय ने पर्यटन सीजन को लेकर बैठक की। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, सौरभ रौतेला, पंकज उप्रेती ने कहा कि भीमताल में प्रशासन और प्राधिकरण की अनदेखी के चलते अभी तक पार्किंग नहीं बन पाई। उन्होंने कहा कि पार्किंग नहीं होने से सड़क पर जाम होने से सैलानियों और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही कारोबार भी प्रभावित हो रहा। जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, नितेश बिष्ट, उमेश पाठक ने कहा कि सड़क किनारे बनाए गए अवैध बोट स्टैंडों से सड़क पर जाम लगा रहता है लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एडीएम ने बताया कि भीमताल में सिडकुल की भूमि पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। साथ ही बाईपास में चयनित पार्किंग की भूमि पर और डांठ में एलपी इंटर कॉलेज के मैदान में पार्किंग निर्माण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से अवैध रूप से बनाए गए बोट स्टैंडों को हटाने के निर्देश देते हुए जगह चिन्हित कर नावों का संचालन कराने को कहा। साथ ही सड़क किनारे होटल और होम स्टे संचालकों की ओर से खड़े किए जा रहे वाहनों के चालान काटने को कहा। इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष विमल मिश्रा, पुष्कर मेहरा, सभासद शुभम नैनवाल, प्रकाश चंदोला, आशु पाठक, हिमांशु रौतेला, आशा उप्रेती, जितेंद्र चनौतिया, कमल जोशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।