{"_id":"69cd07f65b969b62e805c358","slug":"video-bhimtal-assembly-2027-congress-leader-gopal-bisht-stakes-claim-for-ticket-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीमताल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पीसीसी सदस्य गोपाल बिष्ट गोपाल बिष्ट ने टिकट के लिए पेश की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पीसीसी सदस्य गोपाल बिष्ट गोपाल बिष्ट ने टिकट के लिए पेश की दावेदारी
गायत्री जोशी
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:28 PM IST
Link Copied
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भीमताल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पीसीसी सदस्य गोपाल बिष्ट ने अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है। वर्ष 1989 से एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले बिष्ट ने अपनी लंबी सेवा और पारिवारिक विरासत का हवाला देते हुए टिकट की मांग की है। स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र और उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता डुंगर सिंह बिष्ट के उत्तराधिकारी गोपाल बिष्ट ने मल्लीताल एक निजी रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह केवल अपना अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उनकी पत्नी को टिकट नहीं मिलने के बावजूद वह पार्टी के प्रति वफादार रहे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए लखन सिंह नेगी का स्वागत करते हुए बिष्ट ने सुझाव दिया कि नए साथियों को चुनाव में उतरने से पहले कांग्रेस की विचारधारा को समझना चाहिए। उन्होंने स्थानीय भाजपा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के अपने कार्यकर्ता भी मौजूदा विधायक से खुश नहीं हैं। बिष्ट ने संकल्प दोहराया कि उनका मुख्य लक्ष्य 2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।