{"_id":"6770ff52726a53091a04aeec","slug":"video-halthavanatahasal-parasara-bha-haaa-jalmagana-aavajaha-ma-parashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हल्द्वानी...तहसील परिसर भी हुआ जलमग्न, आवाजाही में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हल्द्वानी...तहसील परिसर भी हुआ जलमग्न, आवाजाही में परेशानी
रुक रुककर हुई बारिश के चलते शनिवार को तहसील परिसर जलमग्न हो गया। इससे यहां आने जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग बरसाती पानी से भरे गड्ढों से बचकर चलते नजर आए। तहसील परिसर में वर्तमान में हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्डों के पार्षदों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते शनिवार सुबह से शाम तक नेताओं और उनके समर्थकों की खासी भीड़ जुटी रही। जमीन की रजिस्ट्री और दाखिल खारिज कराने आने वालों के साथ तहसील से होने वाले अन्य कार्यों के लिए लोगों की दिनभर आवाजाही बनी रही। बारिश के चलते तहसील परिसर के गेट से भीतर की ओर जगह-जगह गड्ढों पर बरसाती पानी भरा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।