{"_id":"67f8c47b0e33f9fe440f3749","slug":"video-hanamana-jayata-para-ramanagara-ma-nakal-shabhayatara-2025-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हनुमान जयंती पर रामनगर में निकली शोभयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हनुमान जयंती पर रामनगर में निकली शोभयात्रा
हनुमान जयंती के अवसर पर रामनगर की कोसी रोड स्थित बालाजी मंदिर के तत्वाधान बालाजी महराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बैंड बाजे के साथ ही अलग-अलग स्थानों से आए कलाकारों ने भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन झांकियां के माध्यम से किया।
बृहस्पतिवार को बालाजी मंदिर के महंत शुभम गर्ग ने बताया कि विगत वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी रामनगर में शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी व नगर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा का समापन बालाजी महाराज की आरती के बाद विधिवत रूप से किया गया। वहीं शुक्रवार को मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा व शनिवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।