{"_id":"6824758aba9e58320c0482b4","slug":"video-indefinite-strike-of-water-contract-workers-begins-in-ramnagar-2025-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगर: जल संस्थान संविदा श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर: जल संस्थान संविदा श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने मार्च अप्रैल का वेतन और रूका हुआ मंहगाई भत्ता देने की मांग की है। इसको लेकर तहसील परिसर में संविदा श्रमिक संघ का तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया।
उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के शाखा अध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि श्रमिकों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2019 से अक्टूबर 2024 तक बचा हुआ है। इसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। वहीं माह मार्च व अप्रैल का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इन दो सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा श्रमिकों ने तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है। धरने में ब्रहमपाल सिंह, अनूप मौर्या, गेंदा सिंह, राजेश सिंह, अनुज कुमार, राकेश सिंह, हरीश देवती, रमेश चंद आर्या, दीपक विश्वकर्मा, नरेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।