श्री महाकालेश्वर मंदिर में कार्यरत क्रिस्टल इंटीग्रेटेड प्रालि कंपनी के सुरक्षाकर्मियों को मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सुरक्षा, आपातकालीन स्थिति में धैर्यपूर्वक कार्य करने और आवश्यक सावधानियों के संबंध में अलग-अलग शिफ्ट अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण मंदिर प्रबंध समिति के फेसेलिटी टनल की छत पर डिविजनल कमांडेंट रोहितास पाठक, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष जाट और एसडीआरएफ के मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। इस दौरान मंदिर सुरक्षा के ओएसडी जयति सिंह राठौड़, सहायक प्रशासक गिरीश तिवारी, प्लाटून कमांडेंट दिलीप बामनिया, पुष्पेंद्र त्यागी, मंदिर सुरक्षा अधिकारी हेमलता पाटीदार, सुरक्षा प्रभारी अनुराग चौबे आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें:
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 17 मई तक बदला रहेगा एमपी का मौसम
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्तव्यरत पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों, होमगार्ड जवानों, सुरक्षाकर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों को 16 मई तक अलग-अलग शिफ्ट के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत क्रिस्टल इंटीग्रेटेड प्रा. लि. कंपनी के सुरक्षाकर्मियों को आज बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया।15 मई गुरुवार को मंदिर कर्मचारी, पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह 16 मई शुक्रवार को कार्यालयीन कर्मचारी और जनरल शिफ्ट में कार्यरत पुलिसकर्मी व होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
बारात से लौट रही तूफान और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, नौ बाराती घायल, दो की हालत गंभीर
श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्तव्यरत पुलिसकर्मियों, होमगार्ड जवानों एवं मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों को मंदिर प्रबंध समिति द्वारा समय-समय पर सुरक्षा एवं आपातकालीन स्थिति के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। आज श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आपात स्थिति में त्वरित सहायता व समाधान के लिए टनल छत पर डिविजनल और डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों, होमगार्ड जवानों, सुरक्षाकर्मियों एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।