{"_id":"6891e9e26396865da70477e6","slug":"video-murder-case-filed-against-two-brothers-in-jyoti-death-case-in-haldwani-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haldwani: ज्योति की मौत मामले में दो भाइयों पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: ज्योति की मौत मामले में दो भाइयों पर हत्या का केस
योग प्रशिक्षिका ज्योति (35) की मौत के मामले में सोमवार को मुखानी थाना में अजय योगा एंड फिटनेस सेंटर मुखानी के संचालक दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मुखानी चौराहा पहाड़ी आर्मी के साथ जाम लगाया गया। हल्दूचौड़ तुला रामपुर निवासी दीपा मेर ने पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति जेके पुरम में किराये के मकान में रहती थी और योगा एंड फिटनेस सेंटर में योग ट्रेनर थी। उनका आरोप था कि योगा सेंटर के मालिक अजय यदुवंशी और अभय यदुवंशी (राजा) अक्सर ज्योति को परेशान करते थे। ज्योति ने इसका जिक्र अपनी भाभी से भी किया था। 31 जुलाई की सुबह छह बजे ज्योति की लाश उसके कमरे में मिली। सूचना पर जब वह पहुंची तो ज्योति के सिर के पिछले हिस्से में सूजन थी। गले और हाथों पर निशान थे। उन्होंने अजय और अभय पर ज्योति की हत्या का आरोप लगाया था। मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि अजय यदुवंशी और उसके भाई अभय यदुवंशी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।