सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Relative Brutally Killed Over Ancestral Property Dispute, Absconding Accused Nabbed in 36 Hours

Jodhpur News: पैतृक संपत्ति विवाद में रिश्ते के भाई की बेरहमी से हत्या, फरार आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Aug 2025 07:53 AM IST
Jodhpur News: Relative Brutally Killed Over Ancestral Property Dispute, Absconding Accused Nabbed in 36 Hours
संपत्ति विवाद के चलते अपने रिश्ते के भाई की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने महज 36 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान खंगारराम उर्फ बनाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने और सघन तलाशी अभियान के बाद आरोपी को पकड़ा।

2 अगस्त को प्रार्थी पेमाराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मौसी का बेटा अशोक साईं मोगड़ा में रहता था। घटना के दिन वह घर पर ही था। इसी दौरान अशोक के रिश्तेदार खंगारराम उर्फ बनाराम ने जान से मारने की नीयत से लोहे के एंगल से अशोक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। आरोपी ने अशोक की पत्नी और बच्चों को भी मारने की कोशिश की। घायल अशोक को उपचार के लिए जीत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिप्लस अस्पताल रैफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Nagaur News: नागौर में ऑपरेशन 'नीलकंठ' के दौरान खेत से मिली 2.20 करोड़ की नशे की खेप, एक तस्कर गिरफ्तार

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद आरोपी मोटर साइकिल से फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया और सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए कच्चे रास्तों का सहारा लेकर भाग निकला, जिससे उसकी तलाश पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हो गई।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए चार टीमें गठित कीं और मोगड़ा सरहद, लूणी, नांदवान, सालावास, फींच, भाचरणा, धांधिया, रोहट, काकाणी, दूदिया, पाली सहित दो दर्जन गांवों में दबिश दी। आरोपी खेतों में छिपा हुआ था और भागने के लिए पैसों का इंतजाम कर रहा था लेकिन लगातार सर्च ऑपरेशन के चलते वह मोगड़ा सरहद में सूनसान इलाके से पकड़ा गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी खंगारराम उर्फ बनाराम ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि वह अशोक से पुरानी रंजिश और पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर नाराज था। इसी रंजिश के चलते वह अशोक के घर पहुंचा और मौका पाकर लोहे के एंगल से उसके सिर पर 3-4 वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut मौसम हुआ खुशगवार, रातभर बरसे बादल, बेगमपुल चौराहे से भीगते हुए निकले लोग, चेहरे खिले

05 Aug 2025

VIDEO: कासगंज में लहरा सहित पटियाली के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा पानी

05 Aug 2025

VIDEO: मथुरा में कुंडेश्वर महादेव ने दिए मनमोहक दर्शन

05 Aug 2025

VIDEO: बैंड-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा, महाकाल के भक्तों ने किया जमकर नृत्य

04 Aug 2025

VIDEO: फतेहाबाद में निकाली गई महाकाल की शोभायात्रा

04 Aug 2025
विज्ञापन

VIDEO: श्मशान में नहीं था टीन शेड...19 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, परिजन रहे परेशान

04 Aug 2025

VIDEO: शोभायात्रा में उमड़े शिव भक्त, जगह-जगह किया स्वागत

04 Aug 2025
विज्ञापन

VIDEO: स्कूल में पुरानी बिल्डिंग बनी बच्चों के लिए खतरा

04 Aug 2025

VIDEO: धूमधाम से निकाली महाकाल की शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

04 Aug 2025

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत, पति पर हत्या का आरोप

04 Aug 2025

Meerut: गंगोत्री और रामेश्वरम की 36सौ कि.मी. की पैदल यात्रा कर लौटे, गांव में हुआ ज़ोरदार स्वागत

04 Aug 2025

डीटीयू छात्रों को किस्तों में फीस भरने का दे रहा है अवसर

04 Aug 2025

VIDEO: हनुमान चालीसा के पाठ पर फूटा आक्रोश, नवोदय विद्यालय के छात्रों का हंगामा

04 Aug 2025

एएमयू में फीस वृद्धि को लेकर प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की में गिरी छात्रा, हुई बेहोश

04 Aug 2025

बच्चों के विवाद में जैनपुर गांव में चलीं गोलियां, हुआ पथराव

04 Aug 2025

रील बनाने और टशन के लिए युवकों ने द्वारका एक्सप्रेसवे किया जाम

04 Aug 2025

VIDEO: नवोदय विद्यालय के छात्रों का हंगामा, खुद को किया हाॅस्टल में बंद

04 Aug 2025

Rajasthan: छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर बाड़मेर से NSUI कार्यकर्ताओं का जयपुर कूच, CM आवास का करेंगे घेराव

04 Aug 2025

Sawan Somwar: रजत पालकी में निकली ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर की महासवारी, हजारों भक्त पहुंचे

04 Aug 2025

Ujjain: लोकसभा में उठा महाकाल मंदिर की सुरक्षा का मुद्दा, सांसद फिरोजिया बोले- उज्जैन रहा सिमी का गढ़

04 Aug 2025

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा, VIDEO

04 Aug 2025

सावन के अंतिम सोमवार को राजेंद्र नगर के महाकाल मंदिर में आरती के बाद बाबा को लगा भोग

04 Aug 2025

महाकाल की चौथी सवारी: बाबा ने चार स्वरूप के साथ किया नगर भ्रमण, एक झलक पाने को पहुंचे लाखों भक्त

04 Aug 2025

मेरठ में सीएम से मिलने पहुंचे दिव्यांगों को रोका, समस्याएं सुनते रहे सीओ

04 Aug 2025

पत्नी ने दी धमकी, पति ने होटल में कमरा बुक कर खा लिया जहर

04 Aug 2025

बाबा बर्फानी के दर्शन को लगी लंबी कतार, गूंजा हर-हर महादेव; VIDEO

04 Aug 2025

200 रुपये के लिए हत्या, परिजनों ने चलती एबुलेंस से गिराया शव, हाईवे जाम कर किया हंगामा

04 Aug 2025

Meerut: धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

04 Aug 2025

खतरे से अब 30 सेमी दूर सदानीरा, 12 साल बाद बनी बाढ़ की स्थिति, VIDEO

04 Aug 2025

बाढ़ प्रभावित लोगों से बात कर प्रभारी मंत्री ने किया राहत सामग्री का वितरण, VIDEO

04 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed