{"_id":"677523204c1ece981505b360","slug":"video-nae-sal-para-vayavasathao-para-najara-rakhana-ka-le-palsa-na-sagava-sakatara-sa-gashata-ka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नए साल पर व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस ने सेगवे स्कूटर से गश्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नए साल पर व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस ने सेगवे स्कूटर से गश्त की
नव वर्ष के पूर्व दिवस पर व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस ने मॉलरोड पर सेल्फ बैलेंसिंग सेगवे स्कूटर से गश्त की। सेगवे स्कूटर से गश्त कर यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के दौरान सेगवे स्कूटर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की ओर से उत्तराखंड पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग व तकनीकी सुविधाओं से लैस करने के लिए बीते दो वर्ष पूर्व दो अमेरिकन सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर सेगवे सौंपे थे। इसके बाद से नैनीताल में सेगवे स्कूटर से पुलिस ने गश्त करना शुरू कर दिया था। मंगलवार को नव वर्ष मनाने के लिए नैनीताल में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। शाम को मॉलरोड पर यातायात व पर्यटन पर नजर रखने के लिए पुलिस ने सेगवे से गश्त की। एसओ रमेश बोरा व चीता कांस्टेबल अमित गहलोत ने मॉलरोड में गश्त की। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि सेगवे स्कूटर से लगातार गश्त की जा रही है, इससे पुलिस को गश्त में मदद मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।