{"_id":"67ed109ee64d3af0250eeb38","slug":"video-nanatal-ma-bhara-tha-pahaya-vahana-ka-asathaya-parakaga-sathal-para-raka-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नैनीताल में बाहरी दो पहिया वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नैनीताल में बाहरी दो पहिया वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका
ईद के बाद नैनीताल में पर्यटकों की आमद बढ़ी तो पुलिस ने अस्थायी पार्किंग स्थलों पर ही दो पहिया वाहनों को रोक दिया। चार पहिया वाहनों से आए पर्यटकों को भी होटल बुकिंग देखने के बाद ही नगर में प्रवेश दिया गया। अन्य पर्यटकों को अस्थायी पार्किंग स्थलों से शटल से नैनीताल भेजा गया। इस दौरान अस्थायी पार्किंग स्थलों पर दो पहिया वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। ईद के बाद मंगलवार को नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई। पुलिस ने सुबह से ही अस्थायी पार्किंग स्थलों रूसी बाइपास व नारायण नगर में दो पहिया वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। दो पहिया से आ रहे पर्यटकाें के वाहनों को कालाढूंगी और काठगोदाम में रोक दिया गया। शहर में अस्थायी पार्किंग स्थल पर पर्यटकों की अग्रिम होटल बुकिंग देखकर ही शहर में आने दिया गया। एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि ईद के बाद नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। इसके लिए पहले से ही प्लान बनाया गया था कि काठगोदाम और कालाढूंगी में दो पहिया वाहन चालकों को रोका जाएगा। प्लान के तहत दोनों स्थानों पर पर्यटकों के दो पहिया वाहन रोककर शटल से पर्यटकों को नैनीताल भेजा गया। कई दो पहिया वाहन नैनीताल के समीपवर्ती अस्थायी पार्किंग रूसी और नारायण नगर पर रोके गए। शहर में भीड़ बढ़ने पर रूसी और नारायण नगर से बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को पार्क कर शटल वाहन भी चलाए गए। शहर की व्यवस्था सामान्य होने पर वाहनों को शहर में एंट्री दी जा रही है, लेकिन बाहरी दो पहिया वाहनों पर रोक रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।