{"_id":"68184e46f913bd64680f4d94","slug":"video-peaceful-protest-at-nainital-dsa-ground-nainital-today-2025-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल डीएसए मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आज, हनुमान चालीसा का भी होगा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल डीएसए मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आज, हनुमान चालीसा का भी होगा पाठ
विश्व हिंदू परिषद ने बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में नैनीताल के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की। तय किया कि परिषद की ओर से मंगलवार को डीएसए मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को विहिप के जिला सहमंत्री विवेक वर्मा ने बताया कि मां नयना देवी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इससे पूर्व घर-घर जाकर लोगों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया जाएगा। वर्मा ने आरोपी को फांसी देने की मांग की। साथ ही उसके भवनों और दुकानों की जांच कर ध्वस्त करने की मांग रखी। प्रदर्शनकारियों पर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोपों पर उन्होंने कहा, वे वह प्रदर्शनकारी नहीं थे, आक्रोश व्यक्त करने वाले नागरिक थे। तोड़फोड़ के लिए लोगों को उकसाया गया था और उनके पास इससे जुड़े वीडियो भी हैं। उकसाने के बाद ही जनता और अधिक आक्रोशित हो गई। कहा कि इसकी जांच के लिए वे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।