{"_id":"6817a22cb2019927c3008273","slug":"video-sp-delegation-met-fishermen-families-in-jaunpur-demanded-release-of-those-imprisoned-in-karachi-jail-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में सपा का प्रतिनिधिमंडल मछुआरों के परिवार से मिला, कराची जेल में बंद लोगों को रिहा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में सपा का प्रतिनिधिमंडल मछुआरों के परिवार से मिला, कराची जेल में बंद लोगों को रिहा करने की मांग
पाकिस्तान की कराची जेल में बंद मछुआरों के पीड़ित परिवार से समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिलकर ढाढ़स बंधाया। सपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम लौटन निषाद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के माध्यम से मछुआरों की रिहाई का मुद्दा लोकसभा और राज्यसभा के सदन में उठाया जाएगा ।शनिवार को शाम पहुंचे उक्त ने परिवार की मदद के साथ वतन वापसी की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया।
उक्त ने कहा कि निषाद मछुआरा समाज के जौनपुर, गाजीपुर, बलिया,सुल्तानपुर, भदोही आदि जिले के लोग गुजरात व महाराष्ट्र जाकर बङे मत्स्य व्यापारियों के यहाँ समुद्र में मछली पकड़ने का काम करते हैं।अक्सर समुद्र में दूर जाने के बाद सीमा का ध्यान नहीं रहता और सामुद्रिक सीमा उल्लंघन के आरोप में पाकिस्तानी नौसेना के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कई जिले के 150 से अधिक बिन्द,मल्लाह,केवट पाकिस्तान की कराची जेल में बन्द हैं। कराची जेल में सैकङों मछुआरे 2020 से ही बन्द हैं,जिनकी उम्र 25 से 40 वर्ष है। जीविकोपार्जन के लिए गुजरात जाकर बतौर मजदूर समुद्र में मछली पकड़ने का काम करते थे।इनके बीबी-बच्चे,माता-पिता बदहाली व अभाव की जिन्दगी जी रहे हैं।सबको स्वदेश वापस लाने के लिए सपा आवाज उठाएगी।मृत घुरहू के परिवार को पार्टी द्वारा आर्थिक सहायता देने पर भी विचार किया जा रहा है।प्रतिनिधि मंडल के साथ डा.मनोज कुमार यादव,ग्राम प्रधान मृत्युंजय बिंद के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।