{"_id":"681753a1057de734980d9148","slug":"video-ayodhya-sapa-sasatha-thharamathara-yathava-bl-sapa-ka-satha-para-thasha-sarakara-ka-satha-pakasatana-ka-mal-mahataugdha-javab-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बोले- सपा के साथ पूरा देश सरकार के साथ, पाकिस्तान को मिले मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बोले- सपा के साथ पूरा देश सरकार के साथ, पाकिस्तान को मिले मुंहतोड़ जवाब
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव रविवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ पूरा देश केंद्र सरकार के साथ खड़ा है। मोदी सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सर्वदलीय बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुके हैं कि पार्टी सरकार के साथ है। पाकिस्तान को अब मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। जातीय जनगणना पर सवाल का जवाब देते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पीडीए और सपा की जो एकता है और अखिलेश यादव का जो शानदार नेतृत्व है, जिस नेतृत्व पर पार्टी के लोगों का भरोसा है, उसके दबाव में आकर केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना की घोषणा की है। इस घोषणा का हम समर्थन भी करते हैं। साथ ही यह उम्मीद करते हैं कि जातीय जनगणना में हेराफेरी नहीं होगी। जैसे वोटर लिस्ट में सुनने को मिलती है कि हेराफेरी होती है, उस तरह से जाति जनगणना में हेराफेरी नहीं होनी चाहिए। निष्पक्षता के साथ सच्चाई के साथ जातीय जनगणना होनी चाहिए।
किसान नेता राकेश टिकैत की पगड़ी उछालने पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि राकेश टिकैत की ही नहीं पूरे किसान परिवार का अपमान हुआ है। किसान परिवार के लोग कभी अपनी पगड़ी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे और जवाब देंगे। जहां बीजेपी वाले राकेश टिकैत की पगड़ी उछाल रहे हैं, वहीं समाजवादी लोग जाकर पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान करने का भी काम कर रहे हैं।
वन नेशन वन इलेक्शन पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह केंद्र सरकार की तानाशाही है। षडयंत्र का एक और हिस्सा है। यह पूरी तरह से गैर संवैधानिक है। संवैधानिक तौर पर यह संभव ही नहीं है। बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है, जो प्रावधान किए गए हैं, उन प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव अमेठी में सपा नेता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली जाने के लिए अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।