{"_id":"68164a6d19cc4b2bcb0b754f","slug":"bihar-news-many-couples-arrested-prostitution-case-vaishali-news-hajipur-bihar-police-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-2906508-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News : ऐतिहासिक स्थलों के पास बने होटलों में मचा हड़कंप, कई लड़के और लड़कियां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : ऐतिहासिक स्थलों के पास बने होटलों में मचा हड़कंप, कई लड़के और लड़कियां गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 11:09 PM IST
वैशाली थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल क्षेत्र में बने होटलों में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 15-16 लड़कियां एवं युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीन मकान में छापेमारी कर होटल के नाम पर चल रहे देह व्यापार का धंधे का खुलासा किया है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वैशाली के ऐतिहासिक स्थलों अभिषेक पुष्करनी एवं विश्व शांति स्तूप के समीप बने कई होटलों में चल रहे देह व्यापार के धंधे की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही एसपी ललित मोहन शर्मा ने एक विशेष टीम गठित किया और शांति स्तूप के पास स्थित होटलों में छापेमारी की। इस दौरान पर्यटक स्थल के समीप होटलों में देह व्यापार का बड़ा रैकेट वर्षों से चलने की जानकारी पुलिस को मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है इसलिए एसपी ने गठित टीम ने छापेमारी शुरू की। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर 2 गोपाल मंडल के नेतृत्व में आधा दर्जन थानों की पुलिस के साथ छापेमारी की, जहां तीन होटलों में देह व्यापार का गंदा खेल खेला जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके से 15-16 लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है, जबकि होटल संचालक सहित कई पुरुषो को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है की होटलों के हर कमरे से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान के अलावा लगभग 20 मोबाईल और 40 हजार से अधिक रुपये भी बरामद किये गये हैं।
पुलिस टीम ने जहां यह कार्रवाई की है, वहीं कुछ दूरी पर ऐतिहासिक अभिषेक पुष्करनी, विश्व शांति स्तूप है जबकि पास में ही साढ़े पांच सौ करोड़ की लागत से बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण कार्य हो रहा है। ऐसे में ऐतिहासिक धरोहर को कलंकित करने वाले लोगो पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। डीएसपी गोपाल मंडल के नेतृत्व मे हुई छापेमारी में लालगंज इंस्पेक्टर कृष्णानंद झा, एसेल्फ टीम इच्छा यादव करताहा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, सराय थाना मणि भूषण पटेल, बेलसर थानाध्यक्ष सुमित कुमार, प्रीति प्रिया, नीतू कुमारी सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष बल भी थे। वही होटल संचालक मनीष सहनी, मधु साहनी, सुधु सहनी एव गुड्डू महतो एवं अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस गिरफ्तार कर ली जाती होटल से युवती को- फोटो : credit
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।