{"_id":"68160248702a7e125c074dab","slug":"video-sirmaur-anganwadi-workers-will-take-to-the-streets-on-may-20-against-the-policies-of-the-center-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: 20 मई को केंद्र की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: 20 मई को केंद्र की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सिरमौर जिले में 20 मई को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन केंद्र सरकार की मजदूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन मुख्यालय नाहन और शिलाई में होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन की जिला कमेटी की महासचिव वीना शर्मा, अध्यक्ष श्यामा, पांवटा प्रोजेक्ट की अध्यक्षा इंदु तोमर, महासचिव देव कुमारी, गुलाबिआ, और सराहां प्रोजेक्ट की अध्यक्ष वंदना, महासचिव श्यामा, शिलाई प्रोजेक्ट की अध्यक्ष सुनीता, महासचिव चंद्र कला, नाहन प्रोजेक्ट की अध्यक्ष सुमन, महासचिव शीला, संगड़ाह की अध्यक्ष नीलम, महासचिव शीला, राजगढ़ की अध्यक्ष शशि ठाकुर व सविता शर्मा ने बताया कि मौजूदा केंद्र सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पर काम का बोझ तो बढ़ाती जा रही है लेकिन सरकार को उनकी वेतन वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा की चिंता नहीं है। केंद्र सरकार ने 11 साल में इनके वेतन में एक रूपये की भी वृद्धि नहीं की है। इसके उल्ट सरकार सांसदों का लगातर वेतन बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि अब उनकी यूनियन चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस व्यवहार के चलते सीटू के बैनर तले सिरमौर जिले में 20 मई को उनकी यूनियन प्रदर्शन करेगी। जिला के नाहन, शिलाई, राजगढ़ और पांवटा साहिब में सैंकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विशाल प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जिले में आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।