सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Former CM and BJP national vice president Vasundhara Raje's poetic style was seen in Sirohi

Rajasthan News: 'गमों की आंच पर आंसू उबालकर देखो'... सिरोही में दिखा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का शायराना अंदाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 11:44 AM IST
Former CM and BJP national vice president Vasundhara Raje's poetic style was seen in Sirohi
पूर्व सीएम एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का शुक्रवार को शायराना अंदाज़ देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सिरोही के रेवदर में आंजनी माता मंदिर के समारोह में वसुंधरा राजे ने कहा- गमों की आंच पर आंसू उबालकर देखो, बनेंगे रंग किसी पर भी डालकर देखो, तुम्हारे दिल की चुभन जरूर कम होगी, किसी के पांव से कांटा निकालकर तो देखो। सभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा ने कहा कि राजनीति में मुझे 25 साल हो गए हैं। बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए, मगर आपका साथ ढाल बनकर हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा है। वसुंधरा राजे ने 19 मिनट भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बालिकाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना है और उन्हें यह सीखना है कि अपनों का साथ अमूल्य होता है। 

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूर्व सीएम ने कहा- प्राण-प्रतिष्ठा भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा हिस्सा है। मेरा मानना है कि यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण प्रयोग है। यहां सामने सभी सनातनी विराजमान हैं। धर्म मानवता से बनता है, यह एक-दूसरे को जोड़ता है और आने वाले समय में देश का गौरव बनने की प्रेरणा देता है।

ये भी पढ़ें: जयपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा बोले-लड़कियों की नाभि शरीर की जड़, उसे वस्त्र से ढककर रखना चाहिए

वसुंधरा राजे ने कहा कि अंजनी माता मंदिर का जुड़ाव माउंट आबू की अर्बुदा देवी से है। हमारे गुरु महाराज अर्बुदा देवी के यहां लंबे समय तक तपस्या करते रहे, इसलिए यहां से मेरा भी सीधा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि हमें समय के साथ आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन अपनी संस्कृति और परिवेश को भी बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सामने बैठी महिलाएं आस-पास के राज्यों के बड़े शहरों से यहां पहुंची हैं, लेकिन उनकी वेशभूषा ग्रामीण परंपराओं से जुड़ी हुई है।

भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सिरोही आगमन पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण व दुपट्टा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने सभी कार्यकर्ताओं से सादगी से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि वसुंधरा राजे के सिरोही आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सिरोही मुख्यालय पर स्वामीनारायण मंदिर के सामने कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: कंवरलाल मीणा की विधायकी खतरे में, विस अध्यखक करेंगे फैसला, तो छह महीने में हो सकते हैं उपचुनाव

तलवार की भेंट
भाजपा नगर मंडल ने उन्हें सारणेश्वर महादेव की तस्वीर भेंट की। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेंट की। कृष्णगंज मंडल द्वारा कृष्णगंज बस स्टैंड पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां भी उन्हें चुनरी ओढ़ाकर तलवार भेंट की गई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को देखकर वसुंधरा राजे भावुक हो गईं और मंच से मंडल अध्यक्ष हार्दिक देवासी की पीठ थपथपाते हुए कहा- कार्यकर्ताओं का स्नेह और प्यार देखकर मैं गदगद हो गई हूं, और यहां से आगे जाने का मन नहीं कर रहा। इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुईं। इस मौके पर पूर्व विधायक जगसीराम कोली, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल, पूर्व उपमंत्री भूपेंद्र देवासी, जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दो भाइयों में मारपीट के बाद मचा बवाल

03 May 2025

राकेश टिकैत प्रकरण: नरेश टिकैत बोले- इतिहास पर दाग न लगने देंगे, हम पक्के देशभक्त, इशारे पर लाल हो जाएगी धरती

Jaisalmer News: बाड़मेर में दिनदहाड़े बदमाश महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार, इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस

03 May 2025

काशी में आद्य गुरु शंकराचार्य उत्सव का आयोजन

02 May 2025

हापुड़ में बीएसए कार्यालय पर डीएम का छापा, भ्रष्टाचार में तीन कर्मचारी बर्खास्त

02 May 2025
विज्ञापन

कथावाचक जया किशोरी को विश्राम दिवस पर सुनने उमड़ी भीड़, भजनों पर जमकर झूमे भक्त

02 May 2025

गाजियाबाद में 40 मिनट हंगामा, प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी के लोगों ने किया रोड जाम

02 May 2025
विज्ञापन

सरगुजा जिला में पहुंचा 39 हाथियों का दल, इलाके में दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

02 May 2025

Agar Malwa: सरकारी जमीन के बाद अब नदियों पर भूमाफियाओं की नजर, बाणगंगा नदी पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया

02 May 2025

उत्तराखंड-नेपाल के बीच बैठक और परिचर्चा...कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग पर हुआ मंथन

02 May 2025

हरिद्वार में बहादराबाद रोड पर ट्रैफिक के बीच चहलकदमी करते दिखे गजराज

02 May 2025

अंबेडकरनगरः युवक पर मंगेतर का गला काटने का आरोप, खुद भी की आत्महत्या, मां ने बताई पूरी कहानी

02 May 2025

Una: आंधी तूफान और बारिश से आम की फसल को नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग

02 May 2025

12 दिन से लापता युवती का शव गहरी खाई से मिला

02 May 2025

Ujjain:  पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; खबर मिलते ही पति ने भी निगला जहरीला पदार्थ, हालत नाज़ुक

02 May 2025

अंबेडकरनगर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मंगेतर मिली घायल

02 May 2025

Muzaffarnagar: जन आक्रोश यात्रा में राकेश टिकैत के साथ धक्कामुक्की, राकेश टिकैत का बयान सामने आया

02 May 2025

मंचकृति समिति के नाटक में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा

02 May 2025

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड महोत्सव में कलाकारों ने प्रस्तुति दी

02 May 2025

लखनऊ में महाकवि सूरदास जयंती के अवसर पर लोक चौपाल कार्यक्रम आय़ोजित

02 May 2025

अयोध्या में जिला अस्पताल में अब क्यूआर कोड स्कैन करके एक मिनट में बनेगा पर्चा

02 May 2025

श्रावस्ती में 17 और मदरसे किए गए सील, आगे भी जारी रहेगा अभियान

02 May 2025

डल झील में तेज हवा के चलते नाव पलटी

02 May 2025

ग्रेनो में अमर उजाला का फनटास्टिक शाम कार्यक्रम, बच्चों ने कल्पनाओं को उकेर कर भरे रंग, जादू देख हुए आनंदित

02 May 2025

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन ने सुनी पीड़ित महिलाओं की शिकायत, बोलीं- एक ही परिवार में न करें दो की शादी

02 May 2025

भदोही में सीएचसी और विद्यालयों की जांच करने निकले डीएम

02 May 2025

Sehore: 20 हजार रुपये के लेनदेन में युवक को मारी गोली, घायल को गंभीर अवस्था में भोपाल भेजा; आरोपी गिरफ्तार

02 May 2025

Muzaffarnagar: जन आक्रोश यात्रा में राकेश टिकैत के साथ धक्कामुक्की, पगड़ी गिरी

जागरूकता कार्यक्रम में चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने छात्राओं को किया सम्मानित, बोलीं- समाज को जागरूक करना जरूरी

02 May 2025

दतिया में भीषण सड़क हादसा: गाय से टकराकर ट्रक से भिड़ी कार...उड़े परखच्चे, अंदर बैठे दो युवकों की दर्दनाक मौत

02 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed