सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   The land mafia leveled the land by laying a cemented pipeline in the rive

Agar Malwa: सरकारी जमीन के बाद अब नदियों पर भूमाफियाओं की नजर, बाणगंगा नदी पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 09:51 PM IST
The land mafia leveled the land by laying a cemented pipeline in the rive

आगर मालवा जिले में भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे केवल सरकारी ज़मीन ही नहीं, बल्कि नदियों को भी निगलने की कोशिश कर रहे हैं। ताजा मामला जिला मुख्यालय के पास सामने आया है, जहां कुछ रसूखदार भूमाफियाओं ने कॉलोनी विकसित करने के नाम पर न सिर्फ अपनी भूमि को समतल किया, बल्कि बगल से बहने वाली ऐतिहासिक बाणगंगा नदी पर भी अतिक्रमण कर उसे पाटने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगर से सुसनेर मार्ग की ओर लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा एक कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस कॉलोनी की सीमाएं बाणगंगा नदी से लगती हैं। कॉलोनी की भूमि को समतल करते हुए इन लोगों ने नदी के बड़े हिस्से पर भी कब्जा कर लिया। नदी के भीतर सीमेंट के पाइप बिछाकर जल निकासी की आड़ में नदी को पाट दिया गया और उसके ऊपर मुरम (लाल मिट्टी) डालकर समतल ज़मीन बना दी गई।

इस गंभीर मामले की जानकारी जैसे ही प्रशासन को लगी, प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह एसडीएम किरण वरवड़े, तहसीलदार आलोक वर्मा और पटवारी महेश कुमार मालवीय ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। जब अधिकारियों ने देखा कि नदी को पाइप डालकर पूरी तरह छिपा दिया गया है, तो वे भी चकित रह गए। अतिक्रमण की यह स्थिति ऐसी थी कि जैसे वहां कभी कोई नदी थी ही नहीं।

पढ़ें: 20 हजार रुपये के लेनदेन में युवक को मारी गोली, घायल को गंभीर अवस्था में भोपाल भेजा; आरोपी गिरफ्तार    

प्रशासन की कार्रवाई शाम तक जारी रही। इस दौरान नदी पर डाली गई मिट्टी को हटाकर उसे पुनः पूर्व स्थिति में लाया गया। गंभीर परिणाम हो सकते थे। अगर समय रहते यह अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तो आगामी बारिश में बाणगंगा नदी के जल का प्राकृतिक निकास रुक जाता। इससे नदी विकराल रूप ले सकती थी, और पास से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा सकता था। प्रशासन ने अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे भी ऐसी किसी भी गतिविधि पर सख्ती से कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Lucknow: बिजली के तार बन न जाये जंजाल, छोटी सी चिंगारी बन सकती है बड़ी घटना का कारण

02 May 2025

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों के कपड़े जलकर राख

02 May 2025

Lucknow: उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार का 76वां स्थापना दिवस समारोह

02 May 2025

Lucknow: अपना दल एस की मासिक बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने किया संबोधित

02 May 2025

मोगा में युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया आयोजन

02 May 2025
विज्ञापन

हमीरपुर में राजा बुंदेला ने कहा- पृथक राज्य बनने से बदलेगी बुंदेलखंड की तकदीर

02 May 2025

करनाल में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से मिलने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर

02 May 2025
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना 11 पंचों की सहमति के बाद गुरप्रीत सिंह बने गांव कुला के कार्यवाहक सरपंच

02 May 2025

रोहतक में जल संकट से परेशान लोग, नलों के पास पानी लेने पहुंचे

02 May 2025

Lucknow: अपना दल एस की मासिक बैठक में जातिगत जनगणना के समर्थन में प्रस्ताव पारित

02 May 2025

पीलीभीत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, भाई-बहन समेत तीन बरातियों की मौत

02 May 2025

बरेली में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

02 May 2025

Mandi: अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने पड्डल मैदान में किया गाड़ियों का निरीक्षण

02 May 2025

आजमगढ़ में किशोर की हत्या, चाकू गोदकर उतारा गया मौत के घाट

02 May 2025

Bilaspur: राहुल कुमार बोले- प्रशासनिक पारदर्शिता और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगी प्राथमिकता

02 May 2025

सोनीपत में रंजिश के चलते दंपती को पीटा, चाकू से किया हमला

02 May 2025

VIDEO सराफ की दुकान में घुसकर लूट, फिर बदमाशों ने मार दी गोली...दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से फैली सनसनी

02 May 2025

Kullu: मंडी, हमीरपुर, चंबा के बाद अब कुल्लू में बम धमाका करने की आई मेल

02 May 2025

नारनौल में सफाई कर्मचारियों ने झाडू व काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन

रुद्रपुर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में गिरावट; भीषण गर्मी से मिली निजात

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत का मामला, कोर्ट ने फर्जी डॉक्टर को एक दिन की रिमांड पर भेजा

छत की ढलाई के दौरान अचानक मची चीख- पुकार, हादसे में थम गई एक शख्स की सांस

02 May 2025

मेरठ में जुमे की नमाज के लिए जा रहे लोगों को रोकने पर हंगामा, ग्रामीणों ने पुलिस में दी तहरीर

02 May 2025

सरकारी विद्यालयों में निशुल्क गर्म भोजन की व्यवस्था करेगी इस्कॉन संस्था

02 May 2025

सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में झाडू प्रदर्शन किया

02 May 2025

मंत्री नंदी बोले- उद्योगपतियों की एक-एक समस्या का मुझे पता है, उनका कैसे समाधान होना है, ये भी मुझे पता है

02 May 2025

पीएमजीएसवाई की सड़कों की तकनीकी जांच हो, ग्राम्य विकास विभाग के सचिव को भेजा पत्र

02 May 2025

सोनीपत में 18 करोड़ के घपले का आरोप, किसानों ने सीएम को भेजा पत्र

02 May 2025

Shimla: गेयटी थियेटर में प्राकृतिक और अध्यात्मिक विषय पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी शुरू

02 May 2025

Narmadapuram News: बिना पंजीयन के चल रहा था निजी अस्पताल, प्रशासन ने किया सील; प्रकरण किया दर्ज

02 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed