{"_id":"681497d13878eb3db807db04","slug":"video-in-sonipat-sanitation-workers-staged-a-broom-protest-in-the-city-to-demand-their-demands-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में झाडू प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में झाडू प्रदर्शन किया
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में झाडू प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्होंने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सरकार के नाम अपना मांगपत्र सौंपा।
सफाई कर्मियों ने एसएमडब्ल्यू एप पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश का विरोध किया। राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री ने कहा कि सरकारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की छंटनी न करें। संविदा कर्मियों को पक्का किया जाए। ठेका प्रथा बंद की जाएगी। इन्हीं मांगों को लेकर 16 मई को कर्मचारी क्रमिक अनशन करेंगे। 20 मई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।
प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भारत कंडेरा और मंच संचालन इकाई सचिव राजाभाई ने किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के जिला प्रधान संदीप तूर, राजपाल, वीरेंद्र, नीतिन, विनोद शर्मा, सफाई कर्मचारी भारत बोहत, सन्नी, त्रिलोक, महिला सब कमेटी की प्रधान कमलेश, कांता, गीता, कविता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।