{"_id":"6813b6d9b8ea0de94b0eb832","slug":"video-arrival-of-wheat-and-paddy-in-charkhi-dadri-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडियों में धीमा है सरसों-गेहूं का उठान, किसानों का अटका 314 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में धीमा है सरसों-गेहूं का उठान, किसानों का अटका 314 करोड़ का भुगतान
जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर सरसों व गेहूं की आवक और खरीद अभी भी जारी है। दूसरी ओर उठान धीमी होने के कारण 15 हजार 517 किसानों का 314 करोड़ का भुगतान अटका हुआ है। किसान आए दिन मंडी स्थित खरीद एजेंसी के कार्यालय व आढ़तियों की दुकानों के चक्कर काटने को विवश हैं। किसानों की सरसों की 232 करोड़ और गेहूं की 82 करोड़ का भुगतान बाकी है।
वहीं खरीद एजेंसी अधिकारियों का तर्क है कि सरसों बेचने वाले किसानों के खातों में अब तक 216 करोड़ रुपये और गेहूं बेचने वाले किसानों के खातों में 39.77 करोड़ रुपये की रकम डाली जा चुकी है। प्रयास है कि जल्द बाकी किसानों के खातों में भी भुगतान राशि डाल दी जाएगी। इसके लिए उठान प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।