{"_id":"68135b777e898af421074460","slug":"video-accused-who-cheated-by-promising-a-government-job-was-arrested-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्रालय में नौकरी लगवाने का दिया झांसा, धमतरी में धोखाधड़ी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रालय में नौकरी लगवाने का दिया झांसा, धमतरी में धोखाधड़ी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
धमतरी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 05:01 PM IST
कुरूद पुलिस ने सरकारी नौकरी लगने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेजा है। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि कुरूद के रहने वाले राकेश कुमार देवांगन निवासी कुरूद ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 20 जुलाई 2018 से 21 अप्रैल 2019 के बीच मेरे परिचित विवेक पटनायक के माध्यम से चंद्रकांत सिन्हा जोकि मंत्रालय में सहायक ग्रेड 3 में पदस्त था। चंद्रकांत सिन्हा के द्वारा विधि विभाग में काउंसलर पद पर नौकरी लगने के नाम पर 5 लाख रुपये मांगे थे। जिस पर मेरे द्वारा चंद्रकांत सिन्हा और विवेक पटनायक को 4 लाख 93 हजार रुपये अलग-अलग किस्तों में दी। वहीं नौकरी नहीं लगने पर दोनों से पैसा वापस मांगने पर घुमाया जा रहा था। जिसपर धोखाधड़ी का एहसास हुआ। वहीं कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना आरोपी को मठपुरैना रायपुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं पकड़े गए आरोपों से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2010 से 2018 तक मंत्रालय में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ था। उसी दौरान विवेक पटनायक ने राकेश देवांगन से परिचय कराया था। जिसको मंत्रालय के विधि विभाग ने सहायक विधि कांउसलर पद पर भर्ती के लिए पांच लाख रुपये की मांग की थी। फिलहाल, कुरूद पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल और नगदी रकम 10 हजार रुपये जब्त की है। और आरोपी चंद्रकात सिन्हा निवासी छुरा जिला गरियाबंद को न्यायिक रिमांड पर आज जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।