{"_id":"68136979178e52b4ad0a5550","slug":"video-protest-against-teacher-recruitment-in-sonbhadra-anganwadi-workers-took-out-a-procession-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में एजुकेटर भर्ती का विरोध, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाला जुलूस, जिलाधिकारी ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में एजुकेटर भर्ती का विरोध, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाला जुलूस, जिलाधिकारी ने सौंपा ज्ञापन
ऑनलाइन काम करने तथा एजुकेटर भर्ती के विरोध में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लोढ़ी स्थित हनुमान मंदिर से पैदल मार्च (जुलूस) निकाला। जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सौंपे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ऑनलाइन काम कराने का विरोध की। साथ ही वर्षो से लंबित मांगें पूरा करने की मांग की। संयुक्त मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिमा के नेतृ़त्व में ज्ञाप सौंपा गया। उन्होंंने कहा कि जनहित की अति महत्वपूर्ण समेकित बाल विकास योजना (आईसीडीएस) की आंगनबाड़ी कर्मचारी रीढ़ तथा मूल जमीनी कार्यकर्ता हैं। इसको शुरू हुए इस वर्ष 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियों ने एजुकेटर भर्ती, ऑनलाइन काम कराने का विरोध किया। संगठन सचिव विभा सिंह ने कहा कि यह स्थिति बेहद निराशाजनक व अन्याय पूर्ण है। जिन महिला कर्मचारियों ने विपरीत सामाजिक परिस्थितियों व कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने जीवन के 30-40 वर्ष समाज के सबसे कमजोर, गरीब, शोषित-पीड़ित, वंचित तबके के गर्भवती-धात्री महिलाओं, बच्चों की सेवा में व्यतित किए। देश को पोलियो मुक्त किया, कोरोना महामारी में जीवन जोखिम में डालकर गरीब, बीमार लोगों की सेवा कर फ्रंट लाइन वर्कर का तमगा पाया। उन्हें बिना कोई फंड, पेंशन, एकमुश्त धनराशि दिए आंखों में आंसू लिए विदा किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।