{"_id":"681312c28a46b5fd350ea4f3","slug":"video-brabka-ma-dapara-oura-blra-ma-aamana-samana-ka-bhaugdhata-tha-lga-ka-mata-paca-ghayal-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में डंपर और बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत, दो लोगों की मौत... पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में डंपर और बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत, दो लोगों की मौत... पांच घायल
यूपी के बाराबंकी में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डंपर और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलसराय गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, बहराइच जिले के आलिया बुलबुल गांव निवासी छह लोग बोलेरो से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट जा रहे थे। दलसराय गांव के पास सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में बोलेरो चालक जामिद अली और सवारी सुमैया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहम्मद अली, साजिदा, रेहाना समेत अन्य पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।