Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
body of a person missing for three days was found in Gagol village in Meerut, police sent it for postmortem, investigation continues
{"_id":"68135a0ffa9ce38c7a0b1a75","slug":"video-body-of-a-person-missing-for-three-days-was-found-in-gagol-village-in-meerut-police-sent-it-for-postmortem-investigation-continues-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ में गगोल गांव में मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जांच पड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में गगोल गांव में मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जांच पड़ताल जारी
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक खेत में तीन दिन से लापता सोनी (65 वर्ष) पुत्र सुरजा का शव पड़ा मिला। शौच के लिए गए एक बच्चे ने खेत में शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा।
गगोल गांव निवासी सोनी घर में ही लेदर की बाल बनाने का काम करता था 28 अप्रैल को सोनी घर से बाहर जाने की बात कह कर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटे इसके बाद परिजन परतापुर थाने पहुंचे और गुमशुदगी की दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को सोनी का शव गांव के बाहरी छोर पर बदले फार्म हाउस के पीछे एक खेत में पड़ा मिला। शौच के लिए गए एक बच्चे ने खेत में शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सब का पंचनामा भरकर सब पोस्टमार्टम के लिए भेजा बताया गया कि शव कई दिन से खेत में पड़ा था जो पूरी तरह सड़ चुका था जिससे काफी दुर्गंध भी आ रहे थे मृतक के चचेरे भाई के द्वारा शव की सिनाख्त की गयी मृतक के चार बेटे और दो बेटियां हैं मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रोकर बुरा हाल था। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।