{"_id":"68135a82ff4bca0e10079f91","slug":"video-60-passengers-left-for-gunji-with-the-chants-of-bhole-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भोले के जयकारों के साथ गुंजी रवाना हुए 60 यात्री, इनर लाइन परमिट जारी होते ही शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के जयकारों के साथ गुंजी रवाना हुए 60 यात्री, इनर लाइन परमिट जारी होते ही शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा
इनर लाइन परमिट जारी होते ही आदि कैलाश यात्रा शुरू हो गई है। धारचूला तहसील प्रशासन ने बुधवार को पहले दिन 60 इन लाइन परमिट जारी किए। परमिट मिलने के बाद यात्री बम बम भोले... के जयकारों के साथ आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए रवाना हुए। एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि एक मई से यात्रियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन प्रतिदिन 500 इनर लाइन परमिट जारी करेगा। एसडीएम ने यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से मौसम का पूर्वानुमान सहित ठहरने और भोजन की व्यवस्था करने के बाद ही यात्रा पर आने की अपील की है।
यूपी के अलीगढ़ से आए यात्री अमित कुमार शर्मा, रवि चौधरी, पुनीत गोयल, गौतम कुमार, गौरव कुमार और जितेंद्र सिंह की टीम पास मिलने के बाद अपनी तीन बाइकों से बम-बम भोले... के जयकारों के साथ गुंजी के लिए हुई। आदि कैलाश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।