{"_id":"681360fe0a58a653900282c2","slug":"video-sharavasata-sarakara-bhama-para-bna-sata-oura-matharasa-hae-sal-41-pahaca-matharasa-ka-sakhaya-abha-oura-ha-sakata-kararavaii-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: सरकारी भूमि पर बने सात और मदरसे हुए सील, 41 पहुंची मदरसों की संख्या, अभी और हो सकती कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: सरकारी भूमि पर बने सात और मदरसे हुए सील, 41 पहुंची मदरसों की संख्या, अभी और हो सकती कार्रवाई
श्रावस्ती जिले में बगैर मान्यता व सार्वजनिक भूमि पर संचालित मदरसों पर कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम की ओर से जमुनहा तहसील क्षेत्र में सात मदरसों को सील किया गया। इसके साथ ही जिले में अब तक सील हुए मदरसों की संख्या 41 पहुंच चुकी है।
शासन के निर्देश पर नेपाल सीमा क्षेत्र में संचालित मदरसों की जांच लगातार जारी है। इसके साथ ही जारी है उन्हें सील करने की कार्रवाई। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार जमुनहा विजय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में गिरंट पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम रामपुर बस्ती के मजरा बस्ती पुरवा में कब्रिस्तान की भूमि पर स्थित मदरसा दारुल उलूम गौसिया फैजाने रजा को सील किया।
इसके बाद टीम ने रामपुर बस्ती के ही मजरा मंशापुरवा में ग्राम समाज की भूमि पर बना मदरसा गौसिया ताजुल उलूम, रामपुर बस्ती गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर स्थित मदरसा गाजिया अनवारे रजा, नंगई में नवीन परती की भूमि पर बना मदरसा गौसिया फैजाने रजा शमशुल उलूम, बेगमपुर के हसनपुर में खलिहान की भूमि पर बने मदरसा गौसिया जियाउल कुरान, आलागांव में नवीन परती की भूमि पर बना मदरसा गुलशने मदीना, बनकटवा महोली में खलिहान की भूमि पर बना मदरसा गौसिया निशबाहुल उलूम को सील किया।
विदित हो कि जिले में अब तक कुल 41 मदरसों को सील किया जा चुका है। यह कार्रवाई अभी जारी है। ऐसे में कई और मदरसों पर भी कार्रवाई संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।