{"_id":"68136881ec707efd0c042719","slug":"video-sp-workers-staged-a-sit-in-protest-in-mau-against-the-attack-on-rajya-sabha-mp-ramjilal-suman-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध
कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के ऊपर हुए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश में अराजकता की सरकार चल रही है। हर दिन लूट हत्या हो रही हैं प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विफल है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के ऊपर जानलेवा हमले के दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है सरकार से सवाल पूछने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से सपा विधायक राजेंद्र कुमार ,पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, अल्ताफ अंसारी, मुन्ना यादव सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।