Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Balotara Road Accident Bus and tanker collide fiercely both vehicles badly damaged many people injured
{"_id":"6813520c29c0d66a6f0562b9","slug":"horrific-road-accident-on-khed-road-of-balotra-half-a-dozen-people-injured-in-collision-between-bus-and-tanker-jaisalmer-news-c-1-1-noi1407-2896614-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balotara Road Accident: बस और टैंकर में जोरदार टक्कर, दोनों वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त, कई लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balotara Road Accident: बस और टैंकर में जोरदार टक्कर, दोनों वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त, कई लोग हुए घायल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 05:34 PM IST
Link Copied
बालोतरा शहर के व्यस्ततम खेड़ रोड पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब एक यात्री बस और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर असंतुलित होकर पहले बिजली के खंभे से टकराया और फिर पास की एक दीवार में जा घुसा। वहीं, बस भी नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर तोड़ते हुए पास के एक बाड़े में जा घुसा। इस हादसे में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों के साथ स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को तत्काल राजकीय नाहटा चिकित्सालय, बालोतरा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।
उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने राजकीय नाहटा चिकित्सालय पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम जानी। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप देवात भी अस्पताल में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया गया है और अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा इलाज जारी है। फिलहाल, अधिकांश घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों से अपील की कि वे गति सीमा का पालन करें, सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और ओवरटेक या अनियंत्रित ड्राइविंग से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटनाएं जान-माल की बड़ी हानि का कारण बन सकती हैं, जिन्हें थोड़ी सी सावधानी से रोका जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।