Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Rajasthan Big intelligence failure in Khandela of Sikar more than thirty Bangladeshis were caught
{"_id":"6813704d6964bcc49203d1e9","slug":"more-than-36-bangladeshis-caught-in-khandela-sikar-news-c-1-1-noi1348-2896983-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीकर के खंडेला में बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर...तीस से अधिक संख्या में बांग्लादेशी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीकर के खंडेला में बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर...तीस से अधिक संख्या में बांग्लादेशी पकड़े गए
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 10:13 PM IST
सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस और खुफिया एजेंसियों की बड़ी चूक उजागर हुई है। जांच अभियान के दौरान खंडेला पुलिस को लगभग तीन दर्जन अवैध रूप से भारत में प्रवेश किए हुए बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी का पता चला। ये सभी लोग बिना किसी वैध दस्तावेज के राजस्थान की सीमा में दाखिल हुए थे और स्थानीय ईंट भट्ठों पर मजदूरी कर रहे थे।
जैसे ही पुलिस ने इलाके में दबिश दी, अधिकांश बांग्लादेशी भागने लगे और खेतों की ओर दौड़ लगा दी। पुलिस ने पीछाकर कई को धर दबोचा, वहीं कुछ लोग पास के जंगलों में भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बांग्लादेशियों से जब पूछताछ की गई, तो उन्होंने कैमरे के सामने कबूल किया कि वे बगैर किसी वैध कागज के भारत में घुसे थे और महीनों से खंडेला इलाके में मजदूरी कर रहे थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इन सभी का न तो पुलिस ने कभी सत्यापन किया और न ही किसी खुफिया एजेंसी को इसकी भनक लगी।
यह मामला पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। इतनी बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों का बगैर किसी रोकटोक के राज्य में प्रवेश करना और महीनों तक मजदूरी करना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। सूत्रों के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों की मिलीभगत से इन बांग्लादेशियों को शरण और काम मिला हुआ था।
मामला उजागर होने के बाद स्थानीय पुलिस अब लीपापोती में जुट गई है। वहीं, फरार बांग्लादेशियों की तलाश के लिए जंगलों और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीकर जिले में खंडेला के अलावा और भी कई स्थानों पर बांग्लादेशी लोगों के होने की संभावना जताई जा रही है वहीं अब इस घटना के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।