{"_id":"68134f6a7b6451b4a009a19e","slug":"video-sharavasata-ma-alga-alga-hathasa-ma-athhaugdha-samata-tha-lga-ka-mata-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में अलग-अलग हादसों में अधेड़ समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में अलग-अलग हादसों में अधेड़ समेत दो लोगों की मौत
श्रावस्ती में पत्नी की दवा लेने जा रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के पकड़िया गांव की है। गांव निवासी फौजदार (55) पुत्र अमीर की पत्नी बीमार है। फौजदार बुधवार देर शाम बाइक से पत्नी की दवा लेने सोनवा के तुलसीपुर चौराहा आ रहा था। तुलसीपुर चौराहे के निकट गैस एजेंसी के पास बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में फौजदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल फौजदार को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। वहां देर रात इलाज के दौरान फौजदार की मौत हो गई।
इसके अलावा हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के बंजारनपुरवा निवासी ताजरून (13) पुत्री रिजवान बुधवार शाम दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ताजरून को टक्कर मार दी। इसमें ताजरून गंभीर रूप से घायल हो गई। ताजरून को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ला रहे थे, जिसकी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।