{"_id":"68134e280d4d42f6e60e8335","slug":"video-teachers-raised-their-voice-for-the-old-pension-in-shahjahanpur-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार, जुलूस निकाल उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार, जुलूस निकाल उठाई मांग
पुरानी पेंशन बहाली व शिक्षक अधिकारों के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को धरना देकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया।
जीआईसी के खेल मैदान में शिक्षक एकत्रित हुए। यहां प्रदेश महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों पर हो रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का विरोध लगातार जारी रहेगा। अगर शिक्षक अब भी नहीं जागे और अपनी एकता व शक्ति का प्रदर्शन नहीं किया, तो आने वाले समय में उन्हें बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार सहना पड़ सकता है। जिला मंत्री देवेश बाजपेई, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, यशपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र पाल प्रजापति, नवेन्दु मिश्रा, अवनीश कुमार, अश्विनी अवस्थी, आनंद गंगवार, संजय मिश्रा, विकास मिश्रा, राकेश रोशन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।