{"_id":"6813bd58c65bf855cb09fbb4","slug":"video-bahujan-samaj-partys-protest-demanding-removal-of-health-minister-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री को मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री को मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर वीरवार को बहुजन समाज पार्टी ने अटेली तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रधान प्रमोद कटारिया ने किया प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। बाद में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रेषित ज्ञापन तहसीलदार अटेली के रीडर विनोद कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आरती सिंह राव को तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर बीते 22 अप्रैल को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है इसलिए न्याय तथा नैतिक आधार पर आरती सिंह राव को तत्काल त्याग पत्र दे देना चाहिए था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।