{"_id":"68136d196964bcc49203d1e1","slug":"video-video-raebareli-sapaiya-ka-kalkatarata-taka-pathal-maraca-sasatha-ramaja-ll-samana-para-hamal-ka-kaya-varathha-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Raebareli: सपाइयों का कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च, सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Raebareli: सपाइयों का कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च, सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले का किया विरोध
समाजवादी पार्टी के आह्वान पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हाथों में झंडे लेकर सपा कार्यालय सुपर मार्केट से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट में धरना देने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मुख्य रूप से सांसद रामजी लाल सुमन के घर हुए हमले का मुद्दा उठाया गया। साथ ही प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं अराजकता की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग भी की गई।
धरनास्थल पर सपा के जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि जंगलराज कायम है। अराजकतत्वों ने सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर तोड़फोड़ की। उनकी गाड़ियों पर जानलेवा हमला किया जा रहा है। एक पखवारे से प्रतिदिन जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके बावजूद अराजकतत्वों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिले के सलोन कोतवाली में सपा कार्यकर्ता अविनाश यादव को पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने बेरहमी से पीटा। पीड़ित को न्याय मिलने के बजाए उसके खिलाफ ही कार्रवाई हो रही है।
विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि भाजपा दलित, शोषित एवं संविधान विरोधी है। रामजी लाल सुमन पर निरंतर हमला सामंती सोच का प्रतीक है। विधायक राहुल लोधी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए का नारा देकर समाज के शोषित एवं पीड़ित वर्ग के सम्मान और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। ओपी यादव, अरशद खान, दिनेश यादव, सुरेश निर्मल, शशिकांत शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुनेश्वर पासी, उमाशंकर चौधरी, धनीराम मौर्य, हसीन अहमद, नदीम कासिम, मो. मुशीर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।