Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
After the consent of 11 Panchs of Tohana, Fatehabad, Gurpreet Singh became the acting Sarpanch of village Kula
{"_id":"6814a2253dd237dae701ff2b","slug":"video-after-the-consent-of-11-panchs-of-tohana-fatehabad-gurpreet-singh-became-the-acting-sarpanch-of-village-kula-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना 11 पंचों की सहमति के बाद गुरप्रीत सिंह बने गांव कुला के कार्यवाहक सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना 11 पंचों की सहमति के बाद गुरप्रीत सिंह बने गांव कुला के कार्यवाहक सरपंच
खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय में कुला के कार्यवाहक सरपंच के चुनाव हेतु पंचों की तीसरी बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खंडी पंचायत एवं विकास अधिकारी हनीश कुमार ने की। इस दौरान बैठक में कुला के 14 पंचों में से 12 पंचों ने भाग लिया जिसमें महिला पंच भी शामिल हुई।
बैठक में खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी ने बताया कि पहले की दो बैठकों में किसी महिला पंच के नाम पर सहमति नहीं बनी तो अब पुरुष पंच पर विचार किया गया। बैठक में वार्ड 9 के पंच गुरप्रीत के नाम का प्रस्ताव आया जिसके चलते उसके पक्ष में 11 सदस्यों ने हा कर दी जिसके उसे कार्यवाहक सरपंच चुन लिया गया।
खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी हनीश कुमार ने बताया कि कुला की सरपंच कुलविंदर कौर का 8 अप्रैल को निधन हो गया था जिसके चलते तभी से यह पद खाली था तो कार्यवाहक सरपंच चुनने के लिए दो बार बैठक पंचों की बुलाई गई थी, जिसमें किसी महिला पंच पर सहमति न बनने के चलते बैठक समाप्त कर दी गई थी। शुक्रवार को गुरप्रीत के नाम पर 11 पंचों ने सहमति जता दी और उसे कार्यवाहक सरपंच चुन लिया गया। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत पूर्व सरपंच स्वर्गीय कुलविंदर के बेटे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।