{"_id":"68149a1c91c1f3396c0830f9","slug":"video-in-narnaul-sanitation-workers-protested-with-brooms-and-black-flags-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में सफाई कर्मचारियों ने झाडू व काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में सफाई कर्मचारियों ने झाडू व काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन
नगर पालिका संघ इकाई की तरफ से शुक्रवार को झाडू व काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद डीएमसी व ईओ को ज्ञापन दिया गया। इससे पहले कर्मचारियों ने एक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र सिंह, जिला प्रधान राहुल, इकाई सचिव महावीर प्रसाद और महेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा यूनियन की हरियाणा सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर बात हुई थी, उस दौरान उनकी मांगों पर सहमति भी बन गई थी। लेकिन अब तक इसको लेकर सरकार की तरफ से पत्र जारी नहीं किया गया है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में भारी रोष है। इसको लेकर यूनियन ने आंदोलन करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि 20 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। 13 व 14 को शहर में झाडू प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 16 मई को क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे। अगर फिर भी मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रताप दरोगा, गिरवर दरोगा, रमेश कुमार, रोशन, भीम, निरंजन, कमल आशु, रजनीश, राजेश, श्याम सुंदर, दोलतराम, महेश कुमार, मनोज देवी, निर्मला देवी, भारती देवी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।