सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   relationship young couple did not last even 11 months, wife died husband also consumed poison

Ujjain: पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; खबर मिलते ही पति ने भी निगला जहरीला पदार्थ, हालत नाज़ुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 09:18 PM IST
relationship young couple did not last even 11 months,  wife died  husband also consumed poison

उज्जैन के फाजलपुरा इलाके में एक दुखद घटनाक्रम सामने आया है। 11 महीने पहले रोशनी और समीर का विवाह परिवारजनों की रजामंदी से हुआ था, लेकिन वैवाहिक जीवन की डोर इतनी कमजोर साबित हुई कि आए दिन झगड़े और ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना ने रोशनी को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। ज़हरीला पदार्थ निगलने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही पति समीर ने भी ज़हर खा लिया। वह अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मायके में रह रही थी रोशनी
25 वर्षीय रोशनी पिता रहीम बिलाल का विवाह 11 माह पूर्व समीर से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल में उसका मन नहीं लग रहा था। पिता रहीम बिलाल के अनुसार, रोशनी ससुराल वालों की प्रताड़ना और पति के व्यवहार से परेशान थी और उसने कई बार इसकी शिकायत भी की थी। लगातार विवाद के चलते तीन महीने पहले ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह मायके में रह रही थी।

पढ़ें: 20 हजार रुपये के लेनदेन में युवक को मारी गोली, घायल को गंभीर अवस्था में भोपाल भेजा; आरोपी गिरफ्तार    

समझौते की कोशिश नाकाम रही
रहीम बिलाल ने बताया कि उनकी बेटी ससुराल लौटना चाहती थी। इसी उद्देश्य से वे शहर काज़ी के पास पहुंचे और समीर पक्ष को भी बुलाया गया। काज़ी साहब ने समझौते के लिए 15 दिन का समय दिया था, लेकिन इस दौरान समीर और उसके परिजनों ने रहीम के परिवार से विवाद किया और उन्हें धमकाया भी। समीर ने रोशनी को क्षीरसागर पर मिलने के लिए बुलाया था। वहाँ दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद रोशनी ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे उसे तुरंत चरक अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
रोशनी की मौत से पहले उसके परिजनों ने एक वीडियो बनाया है, जिसमें रोशनी ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है। कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और रोशनी के पिता रहीम और भाई रेहान के बयान भी लिए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रोशनी की मौत की जानकारी मिलते ही पति समीर ने भी ज़हर खा लिया। उसे भी चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO सराफ की दुकान में घुसकर लूट, फिर बदमाशों ने मार दी गोली...दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से फैली सनसनी

02 May 2025

Kullu: मंडी, हमीरपुर, चंबा के बाद अब कुल्लू में बम धमाका करने की आई मेल

02 May 2025

नारनौल में सफाई कर्मचारियों ने झाडू व काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन

रुद्रपुर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में गिरावट; भीषण गर्मी से मिली निजात

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत का मामला, कोर्ट ने फर्जी डॉक्टर को एक दिन की रिमांड पर भेजा

विज्ञापन

छत की ढलाई के दौरान अचानक मची चीख- पुकार, हादसे में थम गई एक शख्स की सांस

02 May 2025

मेरठ में जुमे की नमाज के लिए जा रहे लोगों को रोकने पर हंगामा, ग्रामीणों ने पुलिस में दी तहरीर

02 May 2025
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में निशुल्क गर्म भोजन की व्यवस्था करेगी इस्कॉन संस्था

02 May 2025

सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में झाडू प्रदर्शन किया

02 May 2025

मंत्री नंदी बोले- उद्योगपतियों की एक-एक समस्या का मुझे पता है, उनका कैसे समाधान होना है, ये भी मुझे पता है

02 May 2025

पीएमजीएसवाई की सड़कों की तकनीकी जांच हो, ग्राम्य विकास विभाग के सचिव को भेजा पत्र

02 May 2025

सोनीपत में 18 करोड़ के घपले का आरोप, किसानों ने सीएम को भेजा पत्र

02 May 2025

Shimla: गेयटी थियेटर में प्राकृतिक और अध्यात्मिक विषय पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी शुरू

02 May 2025

Narmadapuram News: बिना पंजीयन के चल रहा था निजी अस्पताल, प्रशासन ने किया सील; प्रकरण किया दर्ज

02 May 2025

VIDEO: आगरा कैंट स्टेशन के दिव्यांग फ्रेंडली होने का दावा कितना सच्चा...देखें ये रिपोर्ट

02 May 2025

यूपी के शाहजहांपुर में वायुसेना का युद्धाभ्यास, गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे लड़ाकू विमान

02 May 2025

Ujjain News: सिंहस्थ के कार्य देखने शिप्रा के घाटों पर पहुंचे कलेक्टर, सीएम मोहन यादव को करेंगे रिपोर्ट; जानें

02 May 2025

बागपत के खेकड़ा में कक्षा बारह के छात्र की आत्महत्या, छह पेज के सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह

02 May 2025

Bhimtal: सैलानियों की समस्या हल करेगा हाईटेक शौचालय, निर्माण शुरू; चेयरमैन टम्टा ने शुभारंभ किया

02 May 2025

Ayodhya: राम मंदिर में 23 मई को होगी राम दरबार की स्थापना, तीन जून से शुरू होगी प्राण प्रतिष्ठा

02 May 2025

Mandi: एनएच निर्माण कंपनी को एसडीएम ने 15 दिनों में काम सुधारने के दिये निर्देश

02 May 2025

Kullu: ढालपुर क्रिकेट मैदान में निशुल्क दिखाए जाएंगे आईपीएल के लाइव मैच

02 May 2025

हिसार में डॉ. भावना हत्या मामले में आरोपी उद्देश गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

02 May 2025

अस्पताल में गंदगी देख भड़के सीएमओ, कर्मचारियों को लगाई फटकार

02 May 2025

Ayodhya: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ अदालत में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

02 May 2025

गंगा का पानी सड़कों पर, पहली ही बारिश में हुआ हरिद्वार का ऐसा हाल

02 May 2025

पहलगाम आतंकी हमले का विरोध, बिजनौर के नजीबाबाद में व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद

02 May 2025

अलीगढ़ के तालानगरी अमर उजाला कार्यालय भ्रमण पर पहुंचे सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के बच्चे

02 May 2025

महेंद्रगढ़ में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 18 का चालन, दो बाइक इंपाउंड

फतेहाबाद में गुरु नानकपुरा इलाके में पुलिस ने नशा तस्करी को लेकर की नाकेबंदी, आने जाने वाले लोगों की ली गई तलाशी

02 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed