Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
Protest against Pahalgam terrorist attack, business establishments in Bijnor's Najibabad completely closed
{"_id":"68148d0d56e39a03cf02b554","slug":"video-protest-against-pahalgam-terrorist-attack-business-establishments-in-bijnors-najibabad-completely-closed-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहलगाम आतंकी हमले का विरोध, बिजनौर के नजीबाबाद में व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम आतंकी हमले का विरोध, बिजनौर के नजीबाबाद में व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 02 May 2025 02:44 PM IST
पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में नजीबाबाद, जलालाबाद और साहनपुर के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। कई क्षेत्र के बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। उधर व्यापारिक संगठनों ने बाइक रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर नजीबाबाद के बाजार बंद रहे। मुख्य बाजार और गली मोहल्ले की दुकाने बंद रखकर कारोबारियों ने बंद को सफल बनाया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ के नेतृत्व में कारोबारियों ने बाइक रैली निकाली। व्यापारियों ने पहलगाम आतंकी घटना के लिए पाकिस्तान के षड्यंत्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर व्यापारी सुरक्षा फोरम के संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बैठक कर घटना की निंदा करते हुए कायरतापूर्ण कार्रवाई में शामिल आतंकियों का सफाया करने और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की।
एजाज
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।